रामगढ़ के भुरकुंडा में कांग्रेसी नेता सह बड़कागांव विधायक प्रतिनिधि बितका बाउरी की गोली मारकर हत्या
झारखंड न्यूज24 : रामगढ़
झारखंड के रामगढ़ जिले में उपचुनाव से महज दो दिन पहले कांग्रेस नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई। कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद के प्रतिनिधि राजकिशोर बाउरी उर्फ बिदका को शनिवार रात तीन अपराधियों ने गोलियों से भून डाला। वह भुरकुंडा थाना क्षेत्र में टिपला बस्ती के रहने वाले थे। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि राजकिशोर जब अपने घर से महज 100 मीटर दूर एक पेट्रोल पंप के निकट अपने मोबाइल पर किसी से बात कर रहे थे, उसी समय एक बाइक से तीन बदमाश आये और उन्होंने उन पर ताबड़तोड़ गोलीबारी की। अपराधियों ने पहले विधायक प्रतिनिधि को एक गोली मारी। जिसके बाद वह जमीन पर गिर पडे। उसके बाद अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को गोलियों से छलनी कर दिया।
बताया जाता है कि अपराधियों ने विधायक प्रतिनिधि को आधा दर्जन के लगभग गोलिया मारी है। घटना के तुरंत बाद घरवालों ने घायल अवस्था में भुरकुंडा अस्पताल लेकर पहुंचा। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। भुरकुंडा पुलिस सूचना के बाद अपराधियों के धरपकड़ के लिए नाकाबंदी कर दिया है। वहीं घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव के पूर्व विधायक योगेंद्र साव अपने समर्थकों के साथ अस्पताल पहुंच गए हैं। पुलिस के वरीय अधिकारी भी भुरकुंडा अस्पताल पहुंच रहे हैं। इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त हो गया है। लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है।