May 17, 2024
Jharkhand News24
चुनाव

कर्नाटक विस चुनाव में दम लगा रहें हैं विधायक मनीष जायसवाल

Advertisement

कर्नाटक विस चुनाव में दम लगा रहें हैं विधायक मनीष जायसवाल

 

Advertisement

 बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी सह बेंगलुरू नॉर्थ लोकसभा के प्रभारी विनोद तावड़े से की मुलाकात, चुनावी रणनीति पर की गहन चर्चा

 

एक बार फिर कर्नाटक में बनेगी भाजपा की बहुमत की सरकार : मनीष जायसवाल

 

संवाददाता : हजारीबाग

 

कर्नाटक विधानसभा चुनाव में हजारीबाग विधायक मनीष जायसवाल को बेंगलुरु शहरी क्षेत्र के यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र का जब से प्रभारी बनाया गया है वह लगातार इसी विधानसभा क्षेत्र के प्रवास पर हैं। विधायक मनीष जायसवाल लगातर अपने प्रभार क्षेत्र बेंगलुरु जिला के यशवंतपुर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष, प्रकोष्ठ संयोजक, महाशक्ति केंद्र प्रमुख व प्रभारी, शक्ति केंद्र प्रमुख, बूथ अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य के साथ बैठक करके भाजपा के जीत की रणनीति बनाने के साथ कार्यकर्ताओं का हौसला बढ़ा रहें हैं। गुरुवार को विधायक मनीष जायसवाल ने बैंगलोर में भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के प्रभारी विनोद तावड़े से मुलाकात की और कर्नाटक विधानसभा चुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा- परिचर्चा किया एवं उनके मार्गदर्शन तथा दिशा- निर्देश प्राप्त किया। पार्टी द्वारा श्री तावड़े को बेंगलुरू नॉर्थ लोकसभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाले सभी आठों विधानसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। विधायक मनीष जायसवाल ने कहा की कर्नाटक विधानसभा चुनाव में भाजपा के पक्ष में बहुमत देने का कर्नाटक वासियों ने मन बना लिया है। उन्होंने यह भी कहा कि एक बार फिर कर्नाटक में भाजपा की सरकार बनेगी।

Related posts

जमशेदपुर उपायुक्त ने शांतिपूर्ण पंचायत चुनाव संपन्न होने पर जताया आभार

hansraj

राज्यसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस के भीतर बढ़ी सरगरमी

hansraj

तीसरी बार मोहनपुर प्रखंड की प्रमुख बनी प्रतिमा देवी

hansraj

बुधवाचक की जनता ने पहनाया मुखिया का ताज, डॉ समीउद्दीन अंसारी ने कहा सबके दिलों में करूँगा राज

hansraj

गढ़वा में टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत: बांस की सीढ़ी टूटने से हादसा, 80 फीट नीचे गिरा, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Admin

चतरा में चौथे चरण का मतदान कल, मतदान कर्मी रवाना

hansraj

Leave a Comment