May 11, 2024
Jharkhand News24
जिला

युवा, ऊर्जावान व कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

Advertisement

युवा, ऊर्जावान व कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता बने कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष

 

Advertisement

ओबीसी वर्ग की महत्ता, उसके हक व अधिकार के लिए हमेशा लड़ा हूं और लड़ता रहूंगा : दीपक गुप्ता

 

संवाददाता : बरही

 

बरही विधानसभा के सिंघरावां क्षेत्र निवासी युवा, ऊर्जावान समाजसेवी और कांग्रेस नेता दीपक गुप्ता को राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू ने हजारीबाग जिला कांग्रेस ओबीसी प्रकोष्ठ का जिलाध्यक्ष मनोनीत किया है। दीपक गुप्ता पहले ओबीसी प्रकोष्ठ के जिला सचिव के रूप में पिछले कुछ वर्षों से कांग्रेस पार्टी में लगातार सक्रिय रहे। ओबीसी प्रकोष्ठ समेत कांग्रेस के विभिन्न कार्यक्रमों में हमेशा आगे बढ़कर जिम्मेदारियों का निर्वहन किया। दीपक गुप्ता ने अपनी मनोनयन पर खुशी व संतोष जाहिर करते हुए ओबीसी प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष कैप्टन अजय सिंह यादव और प्रदेश अध्यक्ष अभिलाष साहू का दिल से आभार जताया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में निष्ठावान और कर्तव्यनिष्ठ कार्यकर्ताओं को बिना किसी भेदभाव के हमेशा प्रोत्साहित और पदोन्नत किया जाता है। मैं एक छोटे से ग्रामीण क्षेत्र से आता हूं, युवा हूं। फिर भी मेरी निष्ठा को सम्मान मिला। कांग्रेस पार्टी ने मुझपर भरोसा करके इतनी बड़ी व अहम जिम्मेवारी सौंपी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने जो भरोसा मुझपर जताया है, उसे मैं कभी टूटने नहीं दूंगा। मैं ओबीसी वर्ग की महत्ता, उसके हक व अधिकार के लिए हमेशा लड़ा हूं और आगे भी लड़ता रहूंगा। संगठन से सभी तबके से नए लोगों को जोड़ने और संगठन का विस्तार जिला भर में पंचायत स्तर तक करना मेरी प्राथमिकता होगी। नव मनोनीत ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्री गुप्ता को जिला कांग्रेस समेत सभी प्रकोष्ठों, मंच-मोर्चों के नेताओं ने बधाई दी है। इनमें विशेष तौर पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शैलेंद्र यादव, बरही विधायक उमाशंकर अकेला यादव, बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद, प्रदेश कॉर्डिनेटर सुरजीत नागवाला, प्रदेश उपाध्यक्ष भीम कुमार, महिला अध्यक्ष बेबी देवी, युवा जिला अध्यक्ष प्रकाश यादव, अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष तसलीम अंसारी, एससी एसटी अध्यक्ष मुकेश पासवान, सेवा दल जिला अध्यक्ष विश्वास पासवान, विस अध्यक्ष उदय केसरी, छठू गोप, विजय यादव, डॉ आरसी प्रसाद मेहता, उद्योग प्रकोष्ठ बबलू कुशवाहा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक देव, चंद्र शेखर मिश्रा, यमुना यादव, बीसी मिश्रा, साजिद अली खान, प्रदेश सचिव बिनोद कुशवाहा, अवधेश सिंह, शशि मोहन सिंह, बिरेंद्र सिंह, परवेज आलम, गुड्डू सिंह, रीतलाल मंडल, डॉ प्रकाश, अजय गुप्ता, संजय तिवारी, विस युवा अध्यक्ष मनोहर यादव, संतोष रजक, विकास गुप्ता, असगरी अंजुम, गुडु सिंह, कुमारी बखला, मनिषा टोप्पो, मनोज नारायण भगत, मिथलेश दुबे, ओम प्रकाश गोप, राजेश गुप्ता, राम कुमार साव, रंजित यादव, अब्दुल मनान वारसी, विकास यादव, सुनील कुमार साहू, सुनील चंद्रवंशी, राम सुन्दर प्रजापति, यमुना यादव समेत कई वरिष्ठ कांग्रेसियों ने बधाई दी है।

Related posts

17 अप्रैल को भाजपाइयों द्वारा वन्दे भारत एक्सप्रेस ट्रैन एंव मधुपुर- रांची इंटरसिटी ट्रैन पैसेंजर ठहराव के लिए एक दिवसीय धरना

hansraj

गोड्डा जिले के मेहरमा प्रखंड के शंकरपुर बाय पास रोड अनियंत्रित होने के कारण इंडियन ऑयल की गाड़ी ने मारी पलटी

hansraj

हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने 6 विद्यालयों को ली गोद

hansraj

योग दिवस को लेकर हिंदू राष्ट्र संघ नगर कमेटी की बैठक झील परिसर में हुई संपन्न

jharkhandnews24

जामताड़ा विधायक डॉक्टर इरफान अंसारी ने जामताड़ा की बिजली समस्या को सदन में उठाया*

hansraj

नारायणपुर प्रखंड कार्यालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन

hansraj

Leave a Comment