May 19, 2024
Jharkhand News24
चुनावजिला

तीसरी बार मोहनपुर प्रखंड की प्रमुख बनी प्रतिमा देवी

Advertisement

तीसरी बार मोहनपुर प्रखंड की प्रमुख बनी प्रतिमा देवी

कल्याण सुमन की रिपोर्ट

Advertisement

मोहनपुर:- त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव संपन्न होने के बाद आज मोहनपुर प्रखंड सभागार में एसडीओ अभिजीत सिन्हा की अध्यक्षता में प्रमुख और उपप्रमुख का चुनाव कराया गया। प्रमुख पद के लिए दो प्रतिमा देवी और पप्पू राव ने नामांकन दाखिल किया। सभी नवनिर्वाचित पंचायत समिति सदस्य ने अपना अपना मतदान किया जिसमें पूर्व प्रमुख प्रतिमा देवी को कुल 26 मत पप्पू राव को कुल 08 मत एवं 01 मत रद्द प्राप्त हुए। प्रतिमा देवी को एसडीओ ने विजय घोषित किया। नवनिर्वाचित प्रमुख ने इसके लिए सभी पंचायत समिति सदस्य को धन्यवाद दी। तीसरी बार प्रमुख बनने पर प्रखंड के सभी जनता में खुशी का माहोल बन गया। प्रखंड परिसर में जीत हासिल होने पर सभी लोग अबीर गुलाल के साथ खुशी इजहार कर गाने पर थिरकते नजर आए। प्रमुख प्रतिमा देवी इस जीत को सभी प्रखंड वासी का जीत बताई। मौके पर प्रमुख पति रंजीत यादव, राजद युवा अध्यक्ष नवीन देव यादव, कट वन पंचायत के पूर्व मुखिया हिमांशु शेखर यादव, राजेश यादव अन्य उपस्थित थे।

Related posts

भीम कुमार बने पलामू लोकसभा क्षेत्र के संयोजक

hansraj

भव्य रुप में मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

hansraj

विद्यार्थीयों के जाती प्रमाण पत्र बनने में तेजी लाएं : बीडीओ

hansraj

सर्वजन पेंशन योजना एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का सम्मान सह अंतराष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन

jharkhandnews24

हजारीबाग में मूसलाधार बारिश को लेकर विधायक मनीष जायसवाल ने अपने आगामी कार्यक्रमों को किया स्थगित

jharkhandnews24

पिछड़ा वर्ग संघर्ष मोर्चा के माण्डू प्रखंड सचिव बनाए गए मो. सेराज अंसारी

hansraj

Leave a Comment