नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल से मिले टोनी जैन, झारखंड में संगठन की मजबूती और आगामी रणनीति पर हुई चर्चा
हजारीबाग
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त झारखंड प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महामंत्री गजेंद्र सिंह पटेल, प्रदेश सह प्रभारी निवेदिता सिंह एवं सौरभ सिंह तथा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साई से भाजपा नेता टोनी जैन ने म शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान सभी नेताओं का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए झारखंड में पार्टी के संगठनात्मक स्वरूप, वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन को और अधिक मजबूत बनाने को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। मुलाकात के दौरान झारखंड में भाजपा के संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा आगामी राजनीतिक चुनौतियों का मजबूती से सामना करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया।
विशेष रूप से जमीनी स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने और कार्यकर्ताओं को जनता से जुड़े मुद्दों के साथ मजबूती से जोड़ने पर जोर दिया गया। टोनी जैन ने कहा कि भाजपा की वास्तविक ताकत उसका संगठन और उसका समर्पित कार्यकर्ता है। झारखंड में पार्टी को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए कार्यकर्ताओं की भावनाओं को समझते हुए संगठन को निरंतर सक्रिय और गतिशील बनाए रखना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में भाजपा के सामने अनेक चुनौतियां हैं, लेकिन मजबूत संगठन, अनुशासित कार्यकर्ता और स्पष्ट विचारधारा के बल पर पार्टी हर चुनौती का सामना करने में सक्षम है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं, विकास कार्यों और सुशासन का संदेश प्रदेश के प्रत्येक गांव, पंचायत और बूथ तक पहुंचाना संगठन की प्राथमिकता होनी चाहिए। साथ ही झारखंड की जनता से जुड़े विषयों को प्रभावी ढंग से उठाकर जनहित के मुद्दों पर पार्टी की भूमिका को और मजबूत किया जाना चाहिए। टोनी जैन ने विश्वास व्यक्त किया कि श्री गजेंद्र सिंह पटेल जी के संगठनात्मक अनुभव एवं कुशल नेतृत्व तथा श्रीमती निवेदिता सिंह, श्री सौरभ सिंह एवं श्री पवन साई जी के मार्गदर्शन में झारखंड भाजपा को नई ऊर्जा और नई दिशा मिलेगी।
उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भाजपा को केवल चुनावी दृष्टि से नहीं, बल्कि जनसेवा, संगठन विस्तार और निरंतर जनसंपर्क के माध्यम से मजबूत आधार तैयार करने की आवश्यकता है। कार्यकर्ताओं और नेतृत्व के बीच बेहतर संवाद तथा बूथ स्तर तक संगठन की सक्रियता ही झारखंड में भाजपा को और अधिक मजबूत बनाएगी। मुलाकात के दौरान नेताओं के बीच सकारात्मक एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संगठनात्मक विषयों पर चर्चा हुई। टोनी जैन ने नवनियुक्त प्रदेश प्रभारी एवं सह प्रभारियों को झारखंड की जिम्मेदारी मिलने पर शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि उनके मार्गदर्शन में प्रदेश भाजपा संगठन नई ऊंचाइयों को प्राप्त करेगा।
