WhatsApp Group
Join Now
पक्षों के बीच हुई मारपीट की घटना में चार लोग गंभीर रूप से घायल, रेफर
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। चलकुशा प्रखंड क्षेत्र के ग्राम सेवाटांड़ में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। रविवार को घर का पानी निकासी को लेकर पाइप लगाने के लिए हुई मारपीट में अझोला देवी 54 वर्ष पति कौलेश्वर यादव, उनके पुत्र दिलीप कुमार यादव 28 वर्ष, द्वारिका यादव 38 वर्ष तथा मालती देवी 35 वर्ष पति सुखदेव यादव घायल हो गईं। घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा से चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग रेफर कर दिया।

