विनय कुमार सिंह 10वीं बार बने रांची महानगर काली पूजा समिति के अध्यक्ष
रांची
रांची महानगर काली पूजा समिति की बैठक मुख्य संरक्षक आलोक कुमार दूबे की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में सर्वसम्मति से विनय कुमार सिंह को लगातार 10वीं बार समिति का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया, जबकि आलोक कुमार दूबे मुख्य संरक्षक और विश्वेश तिवारी महासचिव बनाए गए। बैठक में राजधानी के 86 काली पूजा पंडालों के पदाधिकारियों की मौजूदगी में आगामी 8 नवंबर से शुरू होने वाले काली पूजा महोत्सव की तैयारियों पर चर्चा की गई।
अध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने कहा कि पूजा पंडालों की समस्याओं का समाधान प्रशासन के सहयोग से कराया जाएगा। वहीं, आलोक कुमार दूबे ने कहा कि काली पूजा सद्भाव, भाईचारे और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाई जाएगी। समिति मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भी पूजा पंडालों में आमंत्रित करेगी। बैठक में नई कार्यकारिणी की घोषणा के साथ उत्कृष्ट कार्य करने वाले पूजा पंडालों को सम्मानित भी किया गया।

