Ad image

हैदरनगर के बरेवा में खुला दूसरा धान अधिप्राप्ति केन्द्र

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

हैदरनगर के बरेवा में खुला दूसरा धान अधिप्राप्ति केन्द्र

धान क्रय होने से किसानों को मिली राहत, किसानों को मिलेंगे 2450 रुपया समर्थन मूल्य

हैदरनगर (पलामू)।

किसानों को उनकी उपज का सरकारी मूल्य दिलाने को लेकर विभागीय पहल और सक्रियता से हैदरनगर प्रखंड दूसरा धान अधिप्राप्ति केन्द्र का विधिवत उद्घाटन सोमवार को किया गया। इससे पूर्व हैदरनगर पश्चिमी पंचायत के लिए स्टेशन रोड स्थित धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन बीते गुरुवार को किया गया था। सोमवार को लोहरपुरा पैक्स लिमिटेड के नाम से पंजीकृत धान अधिप्राप्ति केन्द्र का उद्घाटन हैदरनगर के बरेवा में विधिवत उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा, प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार, प्रभारी प्रखंड कृषि पदाधिकारी राजेन्द्र सिंह, झामुमो के पूर्व जिला अध्यक्ष रामप्रवेश सिंह, मुखिया संतोष कुमार सिंह व जितेन्द्र सिंह आदि ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर प्रखंड विकास पदाधिकारी विश्व प्रताप मालवा व प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अमरेश कुमार ने उपस्थित लोगों को बताया कि इस प्रखंड में धान अधिप्राप्ति केन्द्र का दूसरा यूनिट खुलने से क्षेत्र के किसानों को काफी सुविधा मिलने की उम्मीद है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में किसानों को पैक्स के माध्यम से पंजीकरण कराने की अपील की। इससे उन्हें सरकारी निर्धारित समर्थन मूल्य मिलने से उनका बिचौलियों के दोहन से बचाव होगा। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 2369 रुपया प्रति क्विंटल के अलावे किसानों को 81 रुपया प्रति क्विंटल बोनस कुल 2450 रुपया का भुगतान तीन दिन के भीतर कर दिया जायेगा। इस व्यवस्था के चालू होने पर धान की खरीद से किसानों को बिचौलियों के शोषण से मुक्ति मिलेगी और उन्हें अपनी मेहनत का उचित लाभ प्राप्त हो सकेगा।

उन्होंने यह भी बताया कि पैक्स के माध्यम से धान बिक्री पर किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित सब्सिडी का लाभ मिलेगा। साथ ही पैक्स अध्यक्षों से गांव गांव जाकर किसानों को पंजीकरण कार्य में तेजी लाने के प्रति जागरुक करने का आग्रह किया है। जिससे इस योजना का लाभ अधिकतम किसानों तक पहुंच सकेगा। मौके पर उपस्थित अधिकारियों ने कहा कि धान क्रय केंद्र के खुलने से आसपास के किसानों को धान बिक्री में काफी सहूलियत होगी। इससे समय के साथ साथ परिवहन लागत में भी कमी आयेगी। केंद्र संचालक वीरेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि धान क्रय की सभी आवश्यक तैयारी की गई है। उन्होंने कहा कि किसानों को पूरी तरह पारदर्शी एवं सुचारु प्रक्रिया के तहत भुगतान सुनिश्चित किया जायेगा। इस अवसर विकास सिंह, अनिल सिंह, योगेन्द्र सिंह, संजय सिंह, लता गुप्ता, जयप्रकाश कुशवाहा, नुरुल्ला खान सहित बड़ी संख्या में किसान एवं ग्रामीण शामिल थे। धान क्रय केंद्र के शुभारंभ से क्षेत्र के किसानों में खुशी और उत्साह का माहौल देखा गया है।

Share This Article
3 Comments