हल्दीपोखर निजी स्वास्थ केंद्र के सामने खड़ी मोटरसाईकिल की चोरी
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर एक निजी स्वास्थ केंद्र के सामने खड़ी मोटरसाईकिल को अज्ञात चोर ले उड़े।मिली जानकारी के अनुसार बिगत दिनों टांगराईन पंचायत अंतर्गत छोटा हड़ियान निवासी राकेश ज्योतिषी , पिता स्वर्गीय सुरेंद्र ज्योतिषी अपने भाई को ईलाज के लिए हल्दीपोखर स्थित एक निजी अस्पताल में ले गए और डॉक्टर के द्वारा बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर रेफर कर दिया ।जब राकेश विगत दिनों गुरुवार लगभग रात 9 बजे अपने मोटरसाइकिल को हेल्थ केयर के सामने खड़ी कर सीताराम हॉस्पिटल कुदादा ले गए । अगले दिन सुबह जब गाड़ी लेने हेल्थ केयर पहुंचे देखा उनका ग्लैमर गाड़ी संख्या JH 05 BY 3170 गायब है।पीड़ित राकेश ज्योतिषी इसकी शिकायत लेकर कोवाली थाना पहुंचे और लिखित देकर चोर को पकड़कर गाड़ी ढूंढने का अनुरोध किया।