Ad image

टाटा बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक में आग जलाकर अज्ञात शरारती तत्वों ने 10 मिनट मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोका

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

टाटा बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक में आग जलाकर अज्ञात शरारती तत्वों ने 10 मिनट मेमू पैसेंजर ट्रेन को रोका

 

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

 

पोटका प्रखंड अंतर्गत सिदिरसाई हॉल्ट के पहले धरूवालुपूंग माहालिडिपा-दामूडिह रेलवे फाटक के पास टाटा बादाम पहाड़ रेलवे ट्रैक के बीचों बीच एवं ट्रैक के बाहर जलाकर शरारती तत्वों द्वारा ट्रेन को 10 मिनट तक रोका गया । सरारती तत्वों ट्रेन रुकते ही वहां से दौड़ के भाग गए।
ट्रेन रुकने के साथ ट्रेन के यात्री नीचे उतर कर आग को बुझाया। आग इतनी तेज थी की बुझाने में लगभग 10 मिनट लग गई । यात्रियों के द्वारा आग बुझाने के बाद पायलट द्वारा ट्रेन को सुचारू रूप से गंतव्य स्थान की ओर रवाना किया। इस तरह के हरकतों से यात्रियों में भय का माहौल साफ दिखाई दे रहा था।सैकड़ों यात्रियों के जिंदगी से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के ऊपर सख्त कार्रवाई होनी चाहिए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति ना हो।

Share This Article
Leave a Comment