कोवाली शिशु मंदिर में 3 लाख 34 हजार 400 रुपये के लागत से पेवर्स ब्लॉक पथ निर्माण का किया गया शिलान्यास
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
पोटका प्रखंड अंतर्गत कोवाली पंचायत स्थित पद्मावती जैन सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में पेवर्स ब्लॉक निर्माण कार्य का शिलान्यास सोमवार को किया गया।15वीं वित्त आयोग योजना, पंचायत निधि से 3,34,400 रुपये की प्राक्कलित राशि से होने वाले इस कार्य का शिलान्यास कोवाली पंचायत की प्रभारी मुखिया काजल बारिक के कर-कमलों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर उन्होंने कहा मेरी पहली प्राथमिकता शिक्षा, स्वास्थ एवं स्वच्छता है।उन्होंने कहा फेवर ब्लॉक लग जाने से विद्यालय की सुंदरता भी बढ़ जाएगी एवं बच्चो को विद्यालय में परिचालन भी सुगम होगी।विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयहरि सिंह मुंडा ने मुखिया के इस कार्य को विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम बताया। वहीं विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती सविता महतो ने शिलान्यास पर भैया-बहनों, अभिभावकों एवं विद्यालय प्रबंधन समिति की ओर से खुशी जाहिर करते हुए मुखिया के प्रति आभार प्रकट किया। इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य सविता सरदार, प्रतिनिधि मनोज सरदार, पंचायत समिति सदस्य देवेंद्र महतो, वार्ड सदस्य दीपंकर मंडल, ग्राम प्रधान शशांक मंडल, अजय भगत, विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष जयहरि सिंह मुंडा, सचिव पिंटू गुप्ता, कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंहदेव, संरक्षक आशुतोष मंडल, सह-सचिव उज्जवल कुमार मंडल, मुखिया प्रतिनिधि सचिंद्र बारिक सहित विद्यालय के सभी आचार्य, दीदी एवं अभिभावक उपस्थित थे।