Ad image

किसानों की मेहनत पर किस्मत की मार,बेरहम मौसम से कहीं उनकी फसल ना हो जाए बेकार 

Suresh Mahapatra
2 Min Read
oplus_0
WhatsApp Group Join Now

किसानों की मेहनत पर किस्मत की मार,बेरहम मौसम से कहीं उनकी फसल ना हो जाए बेकार 

 

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

 

इन दोनों मौसम के कारण किसान काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। जहाँ कुछ दिन पूर्व खिसान के चेहरे खुशी से खिल रहे थे आज उनके चेहरे पर मायूसी साफ़ देखी जा सकती है।मौसम के वजह से फसल बर्बाद हो रहे ओर किसान बेबस नजर आ रहे ।कईयों ने धान काटना भी शुरू कर दिया था फसल काटते वक्त अच्छी पैदावार देख चेहरे खिल उठे थे कि अचानक आए अर्णव ने जैसे सीधे उनके किस्मत को कुचल दिया और कटे हुए धान डूब गया तो कईयों के धान का फसल तेज हवा के कारण पलट गया भारी बारिश से डूब गया । अभी तक मौसम ने किसानों को मायूस करके रखा है ।ना किसान फसल काट पा रहे ओर ना ही खेत में बर्बाद होते देख पा रहे ।उनको कर्ज लेकर इतनी मेहनत से किए गये फसल बर्बाद होने का डर सता रहा।अब किसान किस्मत के भरोसे खेत में फसल छोड़ दिए हैं ।अब कब तक बादल की छटा हटेगी ओर किसान बचे कूचे फसल काटेंगे इसका फैसला ऊपर वाला ही करेगा ।

Share This Article
Leave a Comment