हाता के जुड़ी पंचायत में सेंत जेवियर्स इंग्लिश स्कूल के नए शाखा का किया भव्य शुभारंभ
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
अब ग्रामीण स्तर के बच्चों को भी मिलेगा अपने नजदीक गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा,पढ़ाई के लिए नहीं जानी पड़ेगी दूर दराज ;- विद्यालय प्रबंधक
पोटका प्रखंड अंतर्गत जुड़ी पंचायत के नुआग्राम में सेंत जेवियर्स इंग्लिश हाई स्कूल के नए शाखा के कार्यालय का उद्घाटन बिधि विधान से किया गया। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक सुशील सिंह, विद्यालय सचिव सौरभ गिरी के हाथों से पूजा की गई। विद्यालय संस्थापक अखिलेश्वर सिंह, जिला पार्षद सूरज मंडल एवं स्कूल के शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ गणमान्य लोग उपस्थित थे।
विद्यालय के प्रबंधन ने इस नई शाखा के खुलने का उद्देश्य को साझा करते हुए कहा कि नुआग्राम, जुड़ी, हाता और पोटका क्षेत्र के लोगों को बेहतर एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सेवा उपलब्ध हो इसके लिए इस क्षेत्र में विद्यालय को खोला गया है ताकि अच्छे शिक्षा ग्रहण करने के लिए उन्हें दूर दराज जाना नहीं पड़े।
इस तरह के प्रतिष्ठान के खुलने से क्षेत्र में विकास को गति मिलेगी साथ ही बच्चों को अच्छी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिल पाएगी।
कार्यक्रम के अंत में आए हुए सभी अतिथियों और ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें धन्यवाद किया गया।