Ad image

कोवाली थाना की तत्परता से महज कुछ घंटे में चोरी का मोटरसाइकिल जब्त,आरोपी हिरासत में

Suresh Mahapatra
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

कोवाली थाना की तत्परता से महज कुछ घंटे में चोरी का मोटरसाइकिल जब्त,आरोपी हिरासत में

 

 

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

 

 

कोवाली थाना अंतर्गत हल्दीपोखर हेल्थ केयर से चोरी का मोटरसाइकिल महज कुछ घंटों में कोवाली पुलिस की तत्परता से खैरपाल से आरोपी समेत चोरी का मोटरसाइकिल बरामद कर लिया ।बतादे बीते दिनों हल्दीपोखर पूर्ण हेल्थ केयर में छोटा हाड़ीयान निवासी राकेश ज्योतिषी अपने भांजे को ईलाज हेतु लाये तभी स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर ईलाज के लिए जमशेदपुर भेज दिया गया ।राकेश अपने मोटरसाइकिल को छोड़ भांजे को लेकर जमशेदपुर चल गए । अस्पताल में भर्ती कर जब सुबह आकर देखा तो मोटरसाइकिल गायब था । उन्होंने पूछताछ की परन्तु गाड़ी नहीं मिलने पर सुबह इसकी जानकारी कोवाली थाना को दी।कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी ने तत्परता दिखाते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी ओर महज कुछ घंटों में चोरी के मोटरसाइकिल के साथ खैरपाल निवासी आरोपी मनोज मिश्रा को रंगे हाथों गिरफ्तार कर थाना ले गई। चोरी की घटना अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरे में साफ दिख रही थी।आगे की कार्रवाई के लिए आरोपी से पुलिस पूछताछ कर रही है।

Share This Article
Leave a Comment