WhatsApp Group
Join Now
तुईयो गांव में अग्निवीर जवान आनंद प्रसाद का उपप्रमुख व ग्रामीणों ने किया स्वागत
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम तुईयो निवासी आनंद प्रसाद पिता खूबलाल प्रसाद का चयन अग्निवीर में हुआ है। जिसका चयन होने के पश्चात ग्राम वासियों ने फूल माला पहनाकर भव्य स्वागत किया। सोमवार को दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित सम्मान समारोह के पश्चात आनंद प्रसाद अपना योगदान देने नासिक महाराष्ट्र के लिए रवाना हुए। स्वागत करने वालों में प्रखंड उपप्रमुख सूरजी देवी, मुखिया शंकर रविदास, अग्निवीर जवान की माता चुनरी देबी, उपमुखिया बिजय प्रसाद, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो, सहदेव प्रसाद, जीतन प्रसाद, कैलाश प्रसाद, बिजय प्रसाद , भेकलाल मंडल, भेखलाल राणा, सहोदर प्रसाद, मंजू देवी, संतोष कुमार समेत अन्य लोग शामिल हैं।
