Ad image

छठ महापर्व से पहले मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने संवारी ग्रामीणों की राह

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

छठ महापर्व से पहले मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने संवारी ग्रामीणों की राह

धनवार के कई टोला में जर्जर रास्तों की कराई मरम्मत, जेसीबी-ट्रैक्टर से गड्ढे भरकर बिछाया गया मोरम, ग्रामीणों ने जताया आभार

बरही

बरही प्रखंड अंतर्गत धनवार पंचायत के कई टोला में जर्जर रास्तों से परेशान ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए पंचायत के मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने सराहनीय पहल की है। आगामी छठ महापर्व को देखते हुए रविवार को जेसीबी और ट्रैक्टर की मदद से खराब रास्तों की मरम्मत कराई गई। सड़क पर बने बड़े-बड़े गड्ढों को भरकर मोरम बिछाया गया और रोलिंग कर रास्ते को आवागमन के योग्य बनाया गया। मुखिया की इस पहल से ग्रामीणों में खुशी का माहौल है।

बताया जाता है कि दोनों टोलों के रास्तों की स्थिति काफी खराब हो गई थी। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए थे और सड़क पर पत्थर निकल आए थे। इसके कारण ग्रामीणों को पैदल चलने में भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। खासकर बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों के लिए यह रास्ता परेशानी का कारण बना हुआ था। ग्रामीणों ने जब अपनी समस्या मुखिया राजेंद्र प्रसाद के समक्ष रखी, तो उन्होंने तत्परता दिखाते हुए मरम्मत कार्य शुरू कराया।

ग्रामीणों की सुविधा सर्वोपरि : मुखिया

मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि पंचायत के लोगों की समस्याओं का समाधान करना उनकी प्राथमिकता है। कई टोला के ग्रामीणों को जर्जर रास्ते के कारण हो रही परेशानी को देखते हुए यह कार्य कराया गया है। छठ महापर्व के अवसर पर लोगों को आवागमन में किसी तरह की कठिनाई नहीं हो, इसी उद्देश्य से त्वरित पहल की गई। उन्होंने कहा कि पंचायत का विकास केवल योजनाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरत के समय ग्रामीणों के साथ खड़ा होना भी जनप्रतिनिधि का दायित्व है। ग्रामीणों की सुविधा, सम्मान और खुशहाली के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे। रास्ते की मरम्मत होने से ग्रामीणों को राहत मिलने की उम्मीद है।

लोगों ने कहा कि खराब रास्ते के कारण रोजमर्रा के कामकाज में परेशानी होती थी। छठ महापर्व के पहले मरम्मत कार्य होने से आवागमन सुगम होगा। ग्रामीणों ने मुखिया राजेंद्र प्रसाद की पहल की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार जताया। मौके पर पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिधि विकास यादव, उमेश यादव, रवि यादव, प्रकाश साहू, विनोद कुशवाहा, अजय कुशवाहा, प्रकाश यादव, बैजनाथ यादव, पिंटू यादव, सुरेश प्रजापति, नरेश यादव, दिनेश यादव, संजय यादव, सोमर यादव, सुनील यादव, मूर्ति महतो, जेठू मल्हार, मितन रविदास, गजा मल्हार, रेणु देवी, गीता देवी, करिश्मा देवी, सीता देवी, मुनिया देवी, संगीता देवी, गायत्री देवी, कंचन देवी, बसंती मसोमात और शकुन देवी सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *