भूमरी में जमीन बेचने के लिए रखे लगभग 7 लाख समेत लगभग 22 लाख के संपत्ति को अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ
सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट
पोटका थाना अंतर्गत भूमरी गांव के देवरंजन मंडल एवं नयन मंडल पिता स्वर्गीय धनपति मंडल के घर से बीते रात अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए उनके मां के कमरे में रखे आभूषण लगभग 15 लाख रुपए समेत लगभग सात लाख नगद की चोरी कर ली गई। मिली जानकारी के अनुसार देवरंजन मंडल की मां के कमरे से उनके एक बेटी, बेटे एवं परिवार के सदस्यों के रखे आभूषणों के साथ जमीन बेचने के लिए एडवांस मिले नगद लगभग सात लाख रुपए रखे हुए थे। चोरी के वक्त माँ कमरे में मौजूद नहीं थी वो छठ पूजा देखने गई हुई थी और देवरंजन मंडल एवं उनके बड़े भाई नयन मंडल का परिवार उस घर में मौजूद थे और बगल के कमरे में सो रहे थे।तभी अज्ञात चोरों के द्वारा उनके कमरे में रखे आभूषण समेत जमीन बेचकर रखे हुए नगद लगभग सात लाख रुपए चोरों ने हाथ साफ कर दिया। परिवार वालों के अनुसार घटना रात के दो बजे के करीब घटी होगी जब सभी बगल के कमरे में गहरी नींद मै सोये हुए थे। चोरों ने उसी कमरे को निशाना बनाते हुए जहां आभूषण एवं गहने रखे हुए थे बाहर से खिड़की तोड़कर अंदर घुसे एवं अलमारी में रखे आभूषणों समेत लगभग बाईस लाख की संपत्ति को निशाना बनाया।जमीन बेचने के लिए क्रेता से अग्रिम 7 लाख एडवांस के रूप में ली थी जिसे छोटे स्कूल वाहन को बदल कर बड़ा स्कूल वाहन खरीद सके ताकि ज्यादा बच्चों को स्कूल ले जा सके।घटना की सूचना मिलते ही जिला परिषद सूरज मंडल पोटका पंचायत की मुखिया पानो सरदार, पोल्टू मंडल, आनन्द दास समेत भारी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे एवं पोटका थाना को इसकी सूचना दी । पोटका थाना प्रभारी सन्नी टोप्पो अपने दल बल के साथ पंहुच कर हर पहलू पर जांच शुरू कर दी है ।जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने पुलिस से चोरी की घटना को अंकुश लगाने एवं चोरो को गिरफ्तार करने की मांग की है।आसपास के मौजूद ग्रामीणों ने कहा पूर्व मै भी इस गाँव मै कई चोरी की घटनाएं घटित हो चुकी है। दबे मुंह लोगों का कहना है कि ये घटना किसी ऐसे यक्तियों के द्वारा की गई है जिसे उस दिन कमरा खाली रहने, उसी कमरे में नगद एवं गहने रखे होने एवं खिड़की से आसानी से प्रवेश करने की सठिक जानकारी थी । अज्ञात चोरों ने पहले पीछे के दरवाजे से प्रवेश करने की कोशिश की क्योंकि उन्हें ये भी पता था अन्दर से उस कमरे का दरवाजा खुला हुआ था परंतु पीछे के दरवाजे को तोड़ने मै असमर्थ रहे तभी उन्होंने उक्त कमरे का खिड़की तोड़ सामानों की चोरी की ।