Ad image

पोटका एवं हल्दीपोखर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल व्यवस्था को लेकर जिला परिषद ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

Suresh Mahapatra
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पोटका एवं हल्दीपोखर सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों की बदहाल व्यवस्था को लेकर जिला परिषद ने स्वास्थ्य मंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन

 

 

पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट 

 

पोटका: पोटका विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एवं हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में व्याप्त विभिन्न समस्याओं तथा आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल ने झारखंड सरकार के माननीय स्वास्थ्य मंत्री को पत्र लिखकर अविलंब सुधार की मांग की है।

सूरज मंडल ने अपने पत्र के माध्यम से पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के नवनिर्मित भवन की जर्जर स्थिति पर गंभीर चिंता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि भवन की वर्तमान स्थिति को देखते हुए किसी भी समय अप्रिय दुर्घटना होने की आशंका बनी हुई है। मरीजों एवं स्वास्थ्य कर्मियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भवन की तत्काल जाँच कराकर मरम्मत कराना आवश्यक है।

इसके साथ ही उन्होंने दोनों स्वास्थ्य केंद्रों में बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने की मांग करते हुए निम्नलिखित प्रमुख समस्याओं से अवगत कराते हुए कहा पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के जर्जर भवन की तत्काल जाँच एवं मरम्मत हो,एक्सरे एवं अल्ट्रासाउंड (Ultrasound) की सुविधा उपलब्ध कराई जाए,जरूरी ब्लड टेस्ट की समुचित व्यवस्था हो,डॉक्टरों की नियमित उपलब्धता तथा मरीजों को उचित चिकित्सकीय परामर्श एवं पर्ची की सुविधा सुनिश्चित किया जाए।ममता वाहनों से संबंधित व्यवस्था एवं समुचित समन्वय सुनिश्चित करना,पोटका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में मरीजों के लिए रक्त चढ़ाने (Blood Transfusion) की व्यवस्था करना आदि शामिल है।उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों को छोटी-छोटी जाँच और इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों में जाना पड़ता है, जिससे उन्हें आर्थिक एवं शारीरिक परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यदि स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों में आवश्यक चिकित्सा सुविधाएँ उपलब्ध करा दी जाएँ, तो क्षेत्र के हजारों लोगों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।उन्होंने राज्य सरकार एवं स्वास्थ्य विभाग से जनहित को सर्वोपरि रखते हुए इन सभी समस्याओं पर शीघ्र संज्ञान लेने तथा आवश्यक कार्रवाई कर पोटका एवं हल्दीपोखर के स्वास्थ्य केंद्रों की व्यवस्था सुदृढ़ करने की मांग की है।

Share This Article
Leave a Comment