हल्दीपोखर में धूमधाम से मनी धरती आबा बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती, 108 दीप प्रजलित कर दी गई श्रद्धांजलि
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत की मुखिया देवी कुमारी ने बिरसा मुंडा को माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि।उन्होंने संबोधित करते हुए कहा देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले, ब्रिटिश हुकूमत की जड़ों को हिला देने वाले और जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए “उलगुलान” का बिगुल फूँकने वाले महान स्वतंत्रता सेनानी, हम सभी के आदर्श धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 151 वीं जयंती आज हमे गौरांवित करता है।उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है। उन्होंने मात्र 25 वर्ष की आयु में ही अंग्रेजों के खिलाफ ऐसा आंदोलन खड़ा कर दिया, जिसने पूरी ब्रिटिश हुकूमत को हिला कर रख दिया। आज भी उनके विचार और उनका उलगुलान हमें अपने हक और अधिकार के लिए लड़ने की शक्ति देता है। धरती आबा समेत आदिवासी समाज के सभी महानायकों के त्याग, वीरता और पराक्रम को याद करने के लिए ही देश भर में ‘जनजातीय गौरव दिवस’ मनाया जा रहा है। उन्होंने सभी को जनजातीय गौरव दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और सभी से उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आह्वान किया।
इस दौरान उपस्थित सभी लोगों ने धरती आबा बिरसा मुंडा को 108 दीप प्रज्वलित कर नमन करते हुए श्रद्धांजलि दी । दीपों की जगमग रोशनी ओर “धरती आबा अमर रहें” के नारों से गूँज उठा।इस अवसर पर ग्राम प्रधान मोहम्मद असलम अंसारी जी बड़ी संख्या में ग्रामीण, और बच्चे शामिल रहे।