WhatsApp Group
Join Now
मोटरसाइकिल चोरी के आरोपी को कोवाली पुलिस ने भेजा न्यायिक अभिरक्षा में
पोटका से सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट
विगत दिनों हल्दीपोखर से हुए मोटरसाइकिल चोरी के मामले को लेकर कोवाली पुलिस ने तत्परता दिखाई और महज कुछ घंटों में चोरी के गाड़ी के साथ आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।आरोपी खैरपाल निवासी संतोष मिश्रा के 51 वर्षीय पुत्र मनोज मिश्रा है जो मानसिक रूप से बीमार है ।इतनी बड़ी घटना को अंजाम देगा ये किसी को नहीं पता था।जब गाड़ी चोरी होने का मामला थाना पहुंचा तो कोवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए हॉस्पिटल में लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगाला जिसमें आरोपी मनोज मिश्रा को गाड़ी निकालते हुए साफ देखा गया।कोवाली थाना प्रभारी अमित कुमार चौधरी के द्वारा छापेमारी कर आरोपी को गाड़ी के साथ रंगे हाथों घर से गिरफ्तार कर थाना ले गई एवं पूछताछ के बाद आरोपि को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया।

