Ad image

चौपारण निवासी अंशुल सिन्हा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची प्रांत के कार्यालय मंत्री

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चौपारण निवासी अंशुल सिन्हा बने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद रांची प्रांत के कार्यालय मंत्री

राजेश सहाय
चौपारण

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की प्रादेशिक कार्यकारी परिषद बैठक का आयोजन 06 एवं 07 अक्टूबर को रानी सती मंदिर धर्मशाला, रांची, झारखंड में किया गया। बैठक में श्री गोविंद नायक राष्ट्रीय सह-संगठन मंत्री, बिहार – झारखंड के क्षेत्रीय संगठन मंत्री प्रदीप शेखावत, प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर मौसमी पाल, प्रदेश मंत्री श्री प्रकाश टूटी, प्रदेश संगठन मंत्री श्री पशुपतीनाथ उपमन्यु एवं विभिन्न जिलों एवं केंद्रों से परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे। बैठक के समापन सत्र के दौरान संगठनात्मक दायित्वों की घोषणा की गई।इसी क्रम में कोडरमा केंद्र के संगठन मंत्री एवं चौपारण निवासी अंशुल सिन्हा को रांची प्रांत कार्यालय के सह मंत्री का दायित्व सौंपा गया। अंशुल सिन्हा लंबे समय से अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से जुड़कर छात्रहित एवं संगठनात्मक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं।

अंशुल सिन्हा ने विद्यार्थी संपर्क, संगठन विस्तार, सदस्यता अभियान, कार्यकर्ता निर्माण तथा विभिन्न छात्रहित के कार्यक्रमों में सक्रिय योगदान दिया। उन्होंने महाविद्यालयों एवं शैक्षणिक संस्थानों में विद्यार्थियों के बीच परिषद के विचार एवं गतिविधियों को पहुंचाने के साथ संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर कार्य किया।चौपारण निवासी अंशुल सिन्हा को नई जिम्मेदारी मिलने पर क्षेत्र के विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि अपने अनुभव, सक्रियता एवं संगठन के प्रति समर्पण के माध्यम से वे रांची प्रांत के संगठनात्मक एवं कार्यालयी कार्यों को नई गति प्रदान करेंगे।नए दायित्व पर अंशुल सिन्हा ने संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि “परिषद ने जिस विश्वास के साथ मुझे यह जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, अनुशासन एवं समर्पण के साथ निर्वहन करूंगा। छात्रहित, राष्ट्रहित एवं संगठनहित को सर्वोपरि रखते हुए संगठन को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयास करूंगा।”

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *