Ad image

दुर्गा पूजा को लेकर बरकट्ठा थाना में शांति समिति की बैठक

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

दुर्गा पूजा को लेकर बरकट्ठा थाना में शांति समिति की बैठक

झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा

बरकट्ठा। बरकट्ठा थाना परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। अध्यक्षता बरकट्ठा बीडीओ सह सीओ सुमन कुमार सौरभ ने की संचालन जिप सदस्य प्रतिनिधि यमुना साव ने किया। मौके पर पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी, थाना प्रभारी आशीष कुमार भगत, प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तीम महतो, पूर्व मुखिया बसंत साव, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी रोहित यादव मौजूद थे। बीडीओ सुमन कुमार सौरभ ने सरकारी गाइडलाइन की जानकारी देते हुए सभी पूजा समितियों को निर्देश देते हुए कहा कि प्रत्येक पूजा पंडाल में सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था होनी चाहिए।

इसके तहत सभी पंडालों और परिसरों में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी कैमरे लगाने, अग्निशमन यंत्र की व्यवस्था करने तथा मंदिर या पंडाल में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश के लिए अलग-अलग बैरिकेडिंग और कतारों की व्यवस्था करने को कहा गया। पुलिस निरीक्षक इमदाद अंसारी ने कहा कि त्योहार के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधियों या अफवाहों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।

उन्होंने सभी समितियों से अपील की कि वे प्रशासन के निर्देशों का सख्ती से पालन करें और किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए तुरंत पुलिस प्रशासन को सूचित करें, ताकि क्षेत्र में शांति और कानून-व्यवस्था बनी रहे। बैठक में पंचायत समिति सदस्य युसूफ अंसारी, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, मुंशी पासवान, रामचन्द्र राम, दर्शन सोनी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल आजाद, छोटेलाल मेहता, सरयू प्रसाद, श्यामा प्रसाद साव, इन्द्रजीत प्रसाद, संतोष कुमार देव, भागिरथ प्रसाद, सत्यम भारती, मुमताज अंसारी, महेश चंद्रवंशी, रहमत अंसारी, रईश कौशर, रविन्द्र शर्मा, दिलीप कुमार दास, गफ्फार खान, ज्ञानी प्रसाद, मुकेश राय, जीवन यादव, बीरेंद्र शर्मा, मुकेश कुमार समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण और पूजा समिति के लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *