Ad image

सी सी एल चरही द्वारा लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर ,165 रक्तदाताओं ने दिया मानवता का परिचय

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सी सी एल चरही द्वारा लगाया गया विशाल रक्तदान शिविर ,165 रक्तदाताओं ने दिया मानवता का परिचय

हजारीबाग

6 अक्टूबर को सेंट्रल कोलफील्ड लिमिटेड, चरही हजारीबाग क्षेत्र द्वारा सतर्कता जागरूकता अभियान 2026 के तहत वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन एवं शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के सहयोग से ऑफिसर्स क्लब , चरही में विशाल रक्तदानशिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हजारीबाग महिला समिति की अध्यक्षा सीमा प्रसाद महाप्रबंधक (ऑपरेशंस)एस. सत्यनारायण एवं वॉलंटरी ब्लड डोनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष सह हजारीबाग रत्न -निर्मल जैन ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। शिविर में सीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के अलावा स्थानीय लोगों ने भी बढ़कर भाग लिया।

शिविर की अध्यक्षता करते हुए सीसीएल के महाप्रबंधक कल्याणजी प्रसाद ने स्वयं रक्तदान करके तथा रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर उनका मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा की रक्तदान महादान है और सतर्कता जागरूकता अभियान का मूल उद्देश्य समाज व संगठन के प्रति नैतिक जिम्मेवारी निभाना है,स्वैच्छिक रक्तदान जरूरतमंद मरीजों की जान बचाने में अहम भूमिका निभाती है 165 यूनिट का रिकॉर्ड हजारीबाग क्षेत्र की सामूहिक भागीदारी एवं सामाजिक जिम्मेदारी का प्रमाण है । भविष्य में भी इसी प्रकार के रक्तदान शिविर का किया जाएगा ।

शिविर को संबोधन करते हुए जैन ने कहा रक्तदान करने से कोई कमजोरी नहीं आती,प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को तीन माह के अंतराल में अवश्य रखना चाहिए।शिविर में सभी प्रोजेक्ट ऑफिसर्स परियोजना पदाधिकारीयों एरिया एग्जीक्यूटिव नॉन एग्जीक्यूटिव कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। रक्तदान के पश्चात एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्लड मैन निर्मल जैन ने समस्त रक्तदाताओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए उनके इस नेक कार्य के लिए बहुत-बहुत साधुवाद किया साथ ही समस्त रक्तदाताओं एवं आयोजकों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया और कहां कि विगत पांच वर्षों से सीसीएल द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन होता आ रहा है इस बार हजारीबाग क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों में पहली बार 165 यूनिट रक्त का संग्रह हुआ।

200 से अधिक रक्तदाताओं ने पंजीकरण कराया था अन्य संस्थाओं को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। शिविर को सफल बनाने में चिकित्सालय व्यवस्था में सीसीएल की मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रीति शर्मा एवं उनकी टीम ,शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज के रक्त अधिकोष प्रभारी डॉ प्रनीत सहाय एवं उनकी टीम तथा सीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *