Ad image

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बरही अनुमंडल कार्यालय में बैठक, मेगा हेल्प डेस्क कैंप को सफल बनाने पर जोर

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर बरही अनुमंडल कार्यालय में बैठक, मेगा हेल्प डेस्क कैंप को सफल बनाने पर जोर

बरही

अनुमंडल कार्यालय बरही में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी जोहन टुड्डू की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 10 अक्टूबर को आयोजित होने वाले मेगा हेल्प डेस्क कैंप को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक में जिला कांग्रेस के एसआईआर प्रभारी दीपक गुप्ता, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष अब्दुल मानन वारसी, आजसू नेता राज सिंह चौहान, बबलू साहू सहित विभिन्न दलों के नेता उपस्थित रहे। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण से संबंधित कार्यों को सुचारू रूप से संपन्न कराने तथा मेगा हेल्प डेस्क कैंप के माध्यम से मतदाताओं को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने पर चर्चा की गई। इसके लिए सभी बूथों पर बूथ लेवल ऑफिसर के साथ बूथ लेवल एजेंट -2 के समन्वय और सहयोग से मतदाताओं की समस्याओं का समाधान करने पर जोर दिया गया। बैठक में कैंप के सफल संचालन के लिए संबंधित प्रतिनिधियों से सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की गई, ताकि मतदाताओं को पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान आवश्यक जानकारी और सहायता मिल सके।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *