Ad image

ग्रीन सिटी में महापौर अरविंद राणा का सम्मान, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

jharkhandnews024@gmail.com
3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ग्रीन सिटी में महापौर अरविंद राणा का सम्मान, हरियाली बढ़ाने का दिया संदेश

हजारीबाग |

हरनगंज स्थित ग्रीन सिटी में स्थानीय नागरिकों की ओर से नगर निगम के महापौर अरविंद राणा का सम्मान किया गया। कार्यक्रम में महापौर को मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया था। इस दौरान ग्रीन सिटी के नागरिकों ने पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर उनका स्वागत और अभिनंदन किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महापौर अरविंद राणा ने ग्रीन सिटी को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाए रखने के लिए नागरिकों से सामूहिक प्रयास करने की अपील की। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र का नाम ग्रीन सिटी है, तो इसकी पहचान भी हरियाली से होनी चाहिए। इसके लिए सड़क किनारे अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने के साथ उनकी नियमित देखभाल जरूरी है। उन्होंने कहा कि ग्रीन सिटी को हरा-भरा बनाने में नगर निगम की ओर से हरसंभव सहयोग किया जाएगा। जरूरत पड़ने पर वे स्वयं भी नागरिकों के बीच उपस्थित रहेंगे।

महापौर अरविन्द कुमार राणा ने नागरिकों से नगर निगम के साथ समन्वय बनाकर स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और क्षेत्र के विकास में सक्रिय भागीदारी निभाने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सहभागिता से ही क्षेत्र को बेहतर स्वरूप दिया जा सकता है। कार्यक्रम में कुशवाहा समाज के अध्यक्ष जय कुशवाहा को विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया।

सामाजिक कार्य एवं समाजसेवा के क्षेत्र में योगदान के लिए उन्हें पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं बैहरी पंचायत के मुखिया पवन कुमार यादव को भी पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।
मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन घनश्याम साहू ने किया। उन्होंने अतिथियों एवं उपस्थित नागरिकों के प्रति आभार जताया। कार्यक्रम के अंत में ग्रीन सिटी को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया गया।

मौके पर मुरारी सिंह, राजू कुमार कुशवाहा, रामबिलाश दांगी, अमित कुमार पाण्डेय, कृष्णा कसेरा, राजीव कुमार सिंह, कर्मचारी साव, बलवंत सिंह, रविन्द्र कुमार दांगी, कृष्णा सिंह, मुकेश सिंह, जीतेन्द्र सिंह, लालन कुमार, राजन साव, अनिल कुमार सिंह एवं त्रिपुरारी सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *