Ad image

भगवती मठ मंदिर में दुर्गा पूजा समिति का गठन, कामेश्वर कुमार बने अध्यक्ष

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भगवती मठ मंदिर में दुर्गा पूजा समिति का गठन, कामेश्वर कुमार बने अध्यक्ष

ईचाक।

प्रखंड क्षेत्र के परासी स्थित भगवती मठ मंदिर परिसर में आगामी दुर्गा पूजा को सफल एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने को लेकर पूजा समिति का गठन किया गया। समिति गठन को लेकर आयोजित बैठक की अध्यक्षता मुखिया अशोक कपरदार जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार उमेश प्रताप ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से कामेश्वर कुमार को पूजा समिति का अध्यक्ष, गोपाल पांडेय एवं लवली सिंह को उपाध्यक्ष, गजेंद्र प्रजापति को सचिव तथा अशोक कुमार को कोषाध्यक्ष चुना गया। वहीं मंदिर के संरक्षक के रूप में मुखिया अशोक कपरदार, प्रेस क्लब हजारीबाग के अध्यक्ष उमेश प्रताप, पूर्व बीस सूत्री अध्यक्ष गौतम नारायण सिंह, शंभू ठाकुर, पंसस विक्की धवन एवं विश्वजीत सिन्हा को सर्वसम्मति से जिम्मेदारी सौंपी गई।

इसके अलावा प्रकाश राम, भैरव नारायण सिंह, गोविंद भंडारी, नंदु राम, ब्रह्मदेव पांडेय, राहुल कुमार, रवीन्द्र यादव, मुकेश यादव, कन्हैया सोनी, विक्की कुमार, शिवा कुमार, विकास कुमार, राजेन्द्र पाठक, रूपा देवी, पूनम देवी, सोनी देवी, किरण देवी, चमेली देवी, सरों देवी, रेखा देवी एवं यशोदा देवी को कार्यकारी सदस्य के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने दुर्गा पूजा को शांतिपूर्ण, भव्य एवं सफल बनाने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। समिति के सदस्यों ने कहा कि पूजा के दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा, मंदिर परिसर की व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।

Share This Article
Leave a Comment