झारखंड में भाजपा का नया जोश नई ऊर्जा और नई हुंकार राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के आगमन से कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार
राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का मार्गदर्शन संगठन की मजबूती झारखंड में भाजपा विजय संकल्प यात्रा में गति प्रदान करेगा : टोनी जैन
हजारीबाग
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का प्रदेश स्तरीय संगठनात्मक कार्यक्रम में स्वागत करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उन्होंने कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों में नया उत्साह भरते हुए झारखंड में संगठन को और सशक्त बनाने, जनसेवा के माध्यम से जनता से जुड़ने तथा जनहित के मुद्दों को मुखरता से उठाकर न्याय सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया।
इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू, प्रदेश प्रभारी गजेंद्र सिंह पटेल, पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, अर्जुन मुंडा, मधु कोड़ा, बाबूलाल मरांडी, केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी, हजारीबाग सांसद मनीष जायसवाल, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा, अनंत ओझा, विधायक गीता कोड़ा, पूर्णिमा साहू, पूर्व सांसद सुनील सिंह, रांची की मेयर रोशनी खलको सहित भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन को और मजबूत बनाने के विषय पर चर्चा हुई।

