Ad image

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में खरीदा गया जेनसेट, बिजली की समस्या से मिलेगी राहत

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में खरीदा गया जेनसेट, बिजली की समस्या से मिलेगी राहत

संवाददाता : बरही

भामाशाह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर बरही में शुक्रवार को विद्यालय की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए जेनसेट (डीजी) का क्रय किया गया। विद्यालय प्रबंधन के इस कदम का उद्देश्य बिजली की अनुपलब्धता के दौरान भी शैक्षणिक एवं कार्यालय संबंधी कार्यों को सुचारू रूप से संचालित करना है। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष अमित कुमार ने कहा कि विद्यालय प्रबंधकारिणी समिति विद्यालय के सर्वांगीण विकास के लिए दृढ़संकल्पित है।

विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा विद्यालय की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने के लिए समिति निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के विकास और विद्यार्थियों की सुविधा को प्राथमिकता देना प्रबंधन की जिम्मेदारी है। वहीं, विद्यालय के प्रधानाचार्य रजनीश कुमार पाण्डेय ने कहा कि जेनसेट क्रय करने का मुख्य उद्देश्य बिजली की समस्या के बावजूद विद्यालय की शैक्षणिक गतिविधियों को निर्बाध रूप से जारी रखना है। इसके माध्यम से स्मार्ट क्लास का संचालन सुचारू रूप से किया जा सकेगा।

साथ ही विद्यार्थियों को आरओ वाटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने और कार्यालय के सभी कार्यों का व्यवस्थित ढंग से संपादन करने में भी सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं के प्रभावी संचालन के लिए बिजली की निरंतर उपलब्धता आवश्यक है। इसी महत्ता को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में जेनसेट की व्यवस्था की गई है, ताकि बिजली बाधित होने पर भी पठन-पाठन और अन्य आवश्यक कार्य प्रभावित न हों। विद्यालय प्रबंधन की इस पहल को शैक्षणिक सुविधाओं के विस्तार और विद्यालय की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *