Ad image

बागदा सामुदायिक भवन में लगा फैलेरिया रक्त जांच शिविर

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बागदा सामुदायिक भवन में लगा फैलेरिया रक्त जांच शिविर

 

पप्पू वर्मा कसमार बोकारो

 

सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कसमार के आयुष्मान आरोग्य मन्दिर बगदा अंतर्गत विभिन्न गाँव मे शुक्रवार को रात्रि में फाइलेरिया का रात्रि रक्त पट्ट संग्रह का कार्य किया गया। स्थानीय मुखिया गीता देवी द्वारा कार्यक्रम का उदघाटन कर पंचायत के सभी लोगो को फाइलेरिया का जाँच करवाने के लिए अनुरोध किया गया। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग का यह अच्छा पहल है जिसमे हम सभी बगदा पंचायत के निवासी की भागीदारी आवश्यक है ताकि हम अपने पंचायत को फाइलेरिया मुक्त कर सके।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी कसमार डॉ नवाब ने बताया कि सीएचसी कसमार अंतर्गत बगदा एवं मंजुरा पंचायत मे रात्री रक्त पट्ट संग्रह का कार्य एमटीएस कसमार शैलेश ठाकुर के देखरेख में कराया जा रहा है। पिरामल फाउंडेशन के प्रतिनिधि कुणाल कुमार के द्वारा लोगो फाइलेरिया बीमारी के विषय मे विस्तार से बताया गया एवं लोगो को समझाया गया कि फाइलेरिया का रक्तपट्ट रात्रि में ही क्यों लिया जाता है।कार्यक्रम में एमपीडब्ल्यू अविनाश रंजन, प्रयोगशाला प्रोवोधोगिक चुरामन महतो, प्रबीर मल्लिक, अविनाश कुमार, खुर्शीद आलम, सेविका रानू देवी, नवीन कुमार, सहिया अनिता देवी, यशोदा देवी सहित सीएचसी कसमार के अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया।

Share This Article
Leave a Comment