Ad image

सेवा सेतु अभियान के तहत बुंडू में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

सेवा सेतु अभियान के तहत बुंडू में स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों की हुई स्वास्थ्य जांच

रंजन वर्मा कसमार

सेवा_संकल्प_अभियान के अंतर्गत चलाए जा रहे ‘सेवा सेतु अभियान’ के तहत पेटरवार प्रखंड अंतर्गत बुंडू पंचायत सचिवालय में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य लक्ष्मण कुमार नायक एवं भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो शामिल हुए।
शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने स्वास्थ्य जांच कराई। चिकित्सकीय जांच के बाद जरूरतमंद लोगों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने तथा समय-समय पर अपनी स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी गई।
इस अवसर पर लक्ष्मण कुमार नायक ने कहा कि सेवा सेतु अभियान के माध्यम से समाज के जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह के स्वास्थ्य शिविर लोगों को स्थानीय स्तर पर जांच और आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने में सहायक हैं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।
वहीं पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य प्रहलाद महतो ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बेहद जरूरी है। ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित होने वाले स्वास्थ्य शिविरों से लोगों को समय पर स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आवश्यक उपचार की सुविधा मिलती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों तक सेवा पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयास लगातार जारी रहना चाहिए।
शिविर में स्थानीय ग्रामीणों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही। लोगों ने स्वास्थ्य जांच एवं दवा वितरण की सुविधा का लाभ उठाया।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *