Ad image

चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प खादी महोत्सव आयोजित

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल में सेवा संकल्प खादी महोत्सव आयोजित

स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का दिया संदेश, बच्चों ने प्रतियोगिताओं में लिया हिस्सा

पेटरवार

पेटरवार प्रखंड कार्यालय के समीप स्थित चिल्ड्रेन पैराडाइज पब्लिक स्कूल में मंगलवार को सेवा संकल्प खादी महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन खादी और ग्रामोद्योग,राज्य कार्यालय रांची, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के अधिकारी संजय कुमार, अमरनिक खादी ग्रामोद्योग के सचिव अमरदीप सिन्हा एवं अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया।इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों को खादी के महत्व, उसके उपयोग तथा स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के लाभों कीजानकारी दी। उन्होंने कहा कि स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने से स्थानीय कारीगरों एवं ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलती है।

लोगों को दैनिक जीवन में अधिक से अधिक स्वदेशी वस्तुओं का उपयोग करने के लिए प्रेरित किया गया।महोत्सव के दौरान विद्यालय के छात्र- छात्राओं के लिए स्वदेशी विषय पर ड्राइंग, कलरिंग प्रतियोगिता एवं निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के विद्यार्थियों ने रैली निकालकर लोगों को स्वदेशी वस्तुओं को अपनाने तथा इसके लाभों के प्रति जागरूक किया। रैली के माध्यम से देश में निर्मित उत्पादों के उपयोग को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।मौके पर विद्यालय के अध्यक्ष ब्रजेश कुमार मिश्रा, चेयरमैन अभिषेक कुमार, सचिव अमित कुमार सिन्हा, प्राचार्य सुरेश कुमार सहित विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाएं एवं सैकड़ों छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *