Ad image

झंडा चौक, रामगढ़ में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापना को लेकर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से भेंट

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झंडा चौक, रामगढ़ में दानवीर भामाशाह की प्रतिमा स्थापना को लेकर छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी से भेंट

रामगढ़
मो. शाहीद

मंगलवार को साहू भवन ट्रस्ट, रामगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ छावनी परिषद के मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने रामगढ़ के हृदय स्थल झंडा चौक पर दानवीर भामाशाह जी की आदमकद प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया कि
दानवीर भामाशाह जी का जीवन त्याग, बलिदान, राष्ट्रभक्ति और दानशीलता का अद्वितीय उदाहरण है।मेवाड़ की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप को अपनी समस्त संपत्ति दान करने का उनका इतिहास देश की युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत है। झंडा चौक रामगढ़ का प्रमुख और ऐतिहासिक चौराहा है। यहाँ पर उनकी प्रतिमा स्थापित होने से न केवल शहर की शोभा बढ़ेगी, बल्कि लोगों में राष्ट्रप्रेम और सामाजिक सहयोग की भावना भी जागृत होगी। साहू समाज और सर्व समाज के लोग लंबे समय से इस मांग को लेकर प्रतीक्षारत हैं। इस पर मुख्य अधिशासी अधिकारी विवेक सिंह ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि इस प्रस्ताव पर गंभीरता से विचार किया जाएगा और नियमानुसार उचित स्थान चिन्हित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ऐसे महापुरुषों की प्रतिमा शहर के लिए गौरव की बात है। अंत में साहू भवन ट्रस्ट ने मुख्य अधिशासी अधिकारी जी का आभार व्यक्त किया। प्रतिनिधि मंडल में मुख्य रूप से साहू भवन ट्रस्ट के अध्यक्ष उपेंद्र प्रसाद गुप्ता साहू भवन ट्रस्ट के सचिव बलराम साहू कोषाध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू शंभू प्रसाद साहू, देवानंद कुमार उर्फ धीरज साहू, मोती कुमार, अनिल साहू, सुनील कुमार साहू, संतोष कुमार साहू,लखन साहू,शिव प्रकाश उर्फ रिंकू आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *