रामगढ़ थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक हुई
दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को ले रामगढ़ थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक
रामगढ़
मो. शाहीद
मंगलवार को दुर्गा पूजा शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में पूजा संपन्न कराने को लेकर रामगढ़ थाना प्रांगण में शांति समिति की बैठक सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रामगढ एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की के द्वारा किया गया। इस बैठक में मुख्य रूप से रामगढ मुख्यालय डीएसपी अकरम रजा, रामगढ एसडीपीओ आलोक रंजन , रामगढ थाना प्रभारी गजेंद्र कुमार पाण्डेय, नगर परिषद उपाध्यक्ष रणधीर गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि धन्यजय कुमार पुटूस।मौजूद थे। बैठक में दुर्गा पूजा के दौरान क्षेत्र में शांति एवं विधि- व्यवस्था बनाए रखने को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई। बैठक में अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पूजा के दौरान आपसी सौहार्द बनाए रखने, शांतिपूर्ण वातावरण में पूजा संपन्न कराने तथा किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने को लेकर आवश्यक सहयोग पर चर्चा किया गया।
पुलिस प्रशासन की ओर से पूजा समितियों एवं स्थानीय लोगों से प्रशासन के साथ समन्वय बनाए रखने की अपील की गई। पूजा पंडालों में सीसीटीवी लगाने, पूजा पंडालों में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के लिए अलग-अलग प्रवेश और निकास द्वार की व्यवस्था होनी चाहिए। मौके पर एसडीओ कृष्ण मुरारी तिर्की ने सभी पूजा समितियों को प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों की प्रति उपलब्ध कराते हुए उसका अनिवार्य रूप से पालन करने की संस्कृतिअपील की। पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने को लेकर शांति समिति के सदस्यों एवं पूजा समितियों से सुझाव लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से उपस्थित कमल बगड़िया,आशिफ इकबाल, बिट्टू खान, बिट्टू सैनी, छोटू पटेल, दिनेश सिंह देव कुमार गांगुली, तारक रंजन, अमन कुमार , प्रदीप प्रजापति, मुरारी लाल अग्रवाल, मानिकचंद सरावंगी , ग्यास खान, पप्पू कुमार, महबूब सिद्दीकी, अजीत गुप्ता, मानिक चंद जैन, परमजीत सिंह, श्याम सुंदर शर्मा आदि मौजूद थे।
