पूर्व मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी के निधन पर शोक जताने विश्रामपुर पहुंचे केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ
रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात कर बंधाया ढांढ़स, तेतरी देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होने का दिया आश्वासन
संकेंद्र कुमार राज
विश्रामपुर, प्रतिनिधि। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी की पत्नी तेतरी देवी के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने के लिए केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ बुधवार को विश्रामपुर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने आरसीआईटी स्थित विश्राम गृह में रामचंद्र चंद्रवंशी से मुलाकात की और उनकी पत्नी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट करते हुए इस कठिन समय में उन्हें ढांढ़स बंधाया।
मुलाकात के दौरान केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने तेतरी देवी के निधन को परिवार के लिए अपूरणीय क्षति बताया। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिजनों को इस दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की। साथ ही उन्होंने तेतरी देवी के श्राद्धकर्म में शामिल होने का आश्वासन भी दिया।
इस अवसर पर भाजपा कार्यसमिति सदस्य ईश्वर सागर चंद्रवंशी, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित तिवारी, जिला उपाध्यक्ष डॉ. बीपी शुक्ला, मंडल अध्यक्ष विकास चौबे, भोला चंद्रवंशी, अरुण सिंह, रवींद्रनाथ उपाध्याय, रामचंद्र यादव, बबन राम, राधाकृष्ण साव, प्रमोद दीक्षित और ज्वाला गुप्ता सहित कई भाजपा नेता एवं अन्य लोग उपस्थित थे।

