Ad image

ढोल-नगाड़ों और नाचते-गाते निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, धूमधाम से दी गई विदाई

ढोल-नगाड़ों की गूंज और मां दुर्गा के जयकारों के बीच कोनबीर में निकली भव्य विसर्जन यात्रा, नाचते-गाते श्रद्धालुओं ने नम आंखों से दी मां को विदाई।

हंसराज चौरसिया
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ढोल-नगाड़ों और नाचते-गाते निकली मां दुर्गा की विसर्जन यात्रा, धूमधाम से दी गई विदाई

 

आदित्य ओहदार |

 

बसिया। बसिया प्रखंड के कोनबीर अपर चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल में कोनबीर दुर्गा पूजा समिति के तत्वावधान में मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ किया गया। विसर्जन के दौरान श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखने को मिला। ढोल-नगाड़ों की गूंज, भक्ति गीतों और मां दुर्गा के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु नाचते-गाते और मां के जयकारे लगाते हुए विसर्जन यात्रा में शामिल हुए।

 

विसर्जन यात्रा के दौरान युवाओं और श्रद्धालुओं ने जमकर नृत्य किया। मां दुर्गा के जयकारों से कोनबीर का माहौल भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ मां को विदाई दी और अगले वर्ष फिर से आने की प्रार्थना की। इस दौरान लोगों में उत्साह के साथ मां दुर्गा के विदा होने की भावुकता भी देखने को मिली।

 

कोनबीर दुर्गा पूजा समिति द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उल्लास के साथ किया गया। पूजा के समापन पर मां दुर्गा की प्रतिमा का विसर्जन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की गई। विसर्जन के साथ ही शारदीय दुर्गा पूजा का समापन हुआ। श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से अगले वर्ष फिर आने की प्रार्थना करते हुए भावभीनी विदाई दी।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *