वर्ल्ड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के निदेशक एमडी जाबिर को मिला कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026
हजारीबाग
वर्ल्ड टेक्निकल इंस्टीट्यूट के निदेशक एवं सह-संस्थापक एमडी जाबिर को शिक्षा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान, समर्पण और उपलब्धियों के लिए प्रतिष्ठित कलाम पीपुल्स प्रेसिडेंट अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया है। इस अवसर पर उन्हें उत्कृष्टता का प्रमाण-पत्र (सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस) भी प्रदान किया गया। सम्मान-पत्र के अनुसार, एमडी जाबिर को शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धियों, पेशेवर उत्कृष्टता तथा समाज के प्रति सकारात्मक योगदान के लिए यह सम्मान दिया गया है। उनकी इस उपलब्धि को शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है।
एमडी जाबिर के नेतृत्व में वर्ल्ड टेक्निकल इंस्टीट्यूट युवाओं को तकनीकी एवं व्यावसायिक प्रशिक्षण प्रदान करने की दिशा में कार्य कर रहा है। संस्थान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को रोजगारोन्मुखी कौशल से जोड़ना और उन्हें रोजगार के बेहतर अवसरों के लिए तैयार करना है। इसके माध्यम से युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा उनके भविष्य को बेहतर दिशा देने का प्रयास किया जा रहा है।
उनकी इस उपलब्धि को व्यक्तिगत सफलता के साथ-साथ वर्ल्ड टेक्निकल इंस्टीट्यूट की पूरी टीम, शिक्षकों, विद्यार्थियों और सहयोगियों के सामूहिक प्रयासों का परिणाम माना जा रहा है। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने और युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के उनके प्रयासों को नई प्रेरणा प्रदान करेगा। एमडी जाबिर को मिले इस सम्मान से शिक्षा एवं कौशल विकास के क्षेत्र में उनके योगदान को नई पहचान मिली है।

