डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो निवासी में अर्धवार्षिक परीक्षा के मेधावी छात्र सम्मानित
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। गंगपाचो गांव स्थित +2 डिवाइन पब्लिक स्कूल में अर्धवार्षिक परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान अपने अपने कक्षा में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले करन यादव, विद्या भारती, अश्विन राज, आर्या कुमारी, आयुष कुमार, अमित कुमार, अकीदा खातून, अभिषेक कुमार, विशाल यादव, बजरंगी रवानी, आदित्य कुमार, अनिल कुमार, साहेब यादव, करन कुमार, चंदन कुमार, कुमारी सरस्वती, स्वाति कुमारी विद्यार्थी को विद्यालय प्रबंधन की ओर से पुरस्कृत किया गया।
प्रधानाचार्य आरके मल्लिक ने कहा कि विद्यार्थियों की यह सफलता उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य मात्र अच्छे अंक दिलाना नहीं, बल्कि बच्चों का सर्वांगीण विकास करना है। निदेशक आईपी भारती ने बच्चों को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि उनकी प्रतिभा को पहचान कर प्रोत्साहित करना हमारी प्राथमिकता है। इस प्रकार के आयोजनों से अन्य विद्यार्थियों में भी स्वस्थ प्रतिस्पर्धा और आगे बढ़ने की प्रेरणा जागृत होती है।

