Ad image

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि, उनके आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प

हजारीबाग

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पार्टी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पार्टी के प्रदेश महासचिव रामकिशोर सावंत ने की। उन्होंने रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके कार्यों एवं विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर रामकिशोर सावंत ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने करीब 50 वर्षों तक सक्रिय राजनीति में रहकर देश और समाज की सेवा की। उनके राजनीतिक जीवन में उन पर भ्रष्टाचार का आरोप नहीं लगा, यह पार्टी के कार्यकर्ताओं के लिए गर्व की बात है।

उन्होंने कहा कि ऐसी बेदाग राजनीतिक विरासत वाली पार्टी में काम करना हम सभी के लिए गौरव का विषय है। उनके सुपुत्र एवं लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान भी उनके विचारों और आदर्शों को आगे बढ़ाने का कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम में खेल एवं सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष हंसराज लोहरा, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष नसीम अंसारी, विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश कुमार, कटकमसांडी प्रखंड अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार गुप्ता, पिंटू कुमार साव, कटकमदाग प्रखंड अध्यक्ष जागेश्वर तथा दिलीप पासवान सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *