Ad image

पर्यावरण मेले में डीएवी के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

jharkhandnews024@gmail.com
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

पर्यावरण मेले में डीएवी के विद्यार्थियों ने बिखेरी प्रतिभा और दिया प्रकृति संरक्षण का संदेश

हजारीबाग

डीएवी जूनियर पब्लिक स्कूल हजारीबाग के विद्यार्थियों ने दूध मटिया टाटी झरिया के “पर्यावरण मेला “में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया । यह कार्यक्रम वन्य प्राणी सुरक्षा समिति टाटी झरिया के द्वारा आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम का उद्देश्य प्रकृति संरक्षण के प्रति जन चेतना विकसित करना था । इस मेले में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए थे जिसमें भाषण ,गीत ,नृत्य, नुक्कड़ नाटक ,पर्यावरण संरक्षण विषयक प्रदर्शनी प्रमुख थे ।

विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण विषयक प्रदर्शनी में स्मार्ट विलेज की प्रस्तुति की जिसमें विद्यार्थियों ने एक गांव को किस तरह हम पर्यावरण के अनुरूप विकसित एवं संरक्षित बना सकते हैं उस विषय पर अपने विचारों को प्रदर्शित किया ।विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण पर आधारित सामूहिक गान में भी भाग लिया जिसमें उनकी प्रस्तुति उत्कृष्ट रही ।इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थियों को अनेक तरह की विचारों को जानने एवं अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मौका मिला ।

वहां आयोजित मेले में अनेक स्कूलों के विद्यार्थियों ने भी भाग लिया था जिनके साथ मिलकर विद्यार्थियों को नई जानकारियों से परिचित होने का अवसर मिला ।विद्यालय के प्राचार्य श्री विवेकानंद चौधरी ने भी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि इस तरह के कार्यक्रम में भाग लेकर विद्यार्थी पर्यावरण संरक्षण के प्रति और अधिक जागरूक हो सकते हैं ।इस तरह का कार्यक्रम आधुनिक शिक्षण पद्धति की एक महत्वपूर्ण नींव है। इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ संगीत शिक्षक हिमांशु ,रितु रानी एवं सुशील का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा ।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *