Ad image

बरियठ स्कूल में पेड़ों को बांधा रक्षा-सूत्र, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

बरियठ स्कूल में पेड़ों को बांधा रक्षा-सूत्र, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

इचाक:

जिला शिक्षा पदाधिकारी एवं जिला शिक्षा अधीक्षक, हजारीबाग के निर्देश पर 7 अक्टूबर को मध्य विद्यालय बरियठ में वृक्षों को रक्षा-सूत्र बांधने का कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रधानाध्यापक राकेश रंजन एवं अभय कुमार गिरी के नेतृत्व में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने पेड़ों को रक्षा-सूत्र बांधकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया। प्रधानाध्यापक ने बच्चों को वृक्षों के महत्व और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। मौके पर शिक्षक कुलदीप कुमार, मुक्ता रंजन, गीता कुमारी, नीलम कुमारी, पार्वती कुमारी, बीना कुमारी, देवनारायण मेहता एवं राजकुमार पांडे ने सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में सभी ने पेड़ों की रक्षा करने और अधिक से अधिक पौधे लगाने की सामूहिक शपथ ली।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *