WhatsApp Group
Join Now
गुजरा मोड़ में सड़क दुघर्टना में गिरा यात्री शेड बनवाने की मांग
झारखण्ड न्यूज24
बरकट्ठा
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम गुजरा मोड़ में यात्री शेड के टूट जाने से स्थानीय लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। जानकारी हो कि पिछले एक अक्टूबर को जीटी रोड के किनारे अवस्थित यात्री शेड में एक ट्रक दुर्घटना ग्रस्त होकर घुस गया था, जिससे यात्री शेड गिरकर धराशाई हो गया था।
इस बाबत सैकड़ों ग्रामीणों के हस्ताक्षर युक्त आवेदन झामुमो नेता प्रमोद गुप्ता ने बरकट्ठा बीडीओ को सौंपा है। जिसमें बताया गया है कि यात्री शेड के टूट जाने से राहगीरों और स्थानीय लोगों को काफी परेशानी हो रही है। गुंजरा मोड़ पर नया यात्री शेड बनवाने को लेकर दिये गये आवेदन में मुखिया सुमन कुमार, वार्ड सदस्य मिक्की गुप्ता के भी हस्ताक्षर शामिल हैं।
