April 27, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

24 सितंबर को झारखंड को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन

Advertisement

24 सितंबर को झारखंड को मिलेगी दूसरी वंदे भारत ट्रेन

रांची से रवाना होगी आठ कोच वाली ट्रेन

रांची

रांची से चलकर हावड़ा को जाने वाली वंदे भारत ट्रेन के शुरू होने की तारीख तय हो गई है। 24 सितंबर को रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन राजधानी रांची से खुलेगी। इस ट्रेन को देश के अन्य नौ नई वंदे भारत ट्रेन के साथ हरी झंडी दिखाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रवाना करेंगे। इसकी तैयारियां लगभग पूरी हो गई हैं। जानकारी के मुताबिक इस ट्रेन के रास्ते भी तय हो चुके हैं। चेन्नई कोच फैक्टरी से दक्षिण-पूर्व रेलवे को इस ट्रेन के लिए आठ रैक मिल चुके हैं।ट्रेन के परिचालन के संबंध में महाप्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार रांची-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन की शुरुआत रांची रेलवे स्टेशन की जाएगी। रांची से ट्रेन खुलकर मुरी, झालदा, पुरुलिया, चांडिल, टाटानगर, घाटशिला, झाड़ग्राम व खड़गपुर होते हुए हावड़ा जायेगी। पहले दिन ट्रेन का ट्रायल दोपहर 12:45 बजे होगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार यह ट्रेन नियमित रूप से किस समय पर चलेगी, यह तय नहीं हो सका है।

Advertisement

बोर्ड को भेजी गई दो टाइमिंग

दक्षिण-पूर्व रेलवे की ओर से इस ट्रेन के परिचालन को लेकर टाइमिंग तय नहीं हुई है। हालांकि इसके लिए दो समय सारणी रेलवे बोर्ड को भेजी गई है। रेलवे सूत्रों के मुताबिक जो समय सारिणी बोर्ड को भेजी गई है, उस पर विचार किया जा रहा है। बोर्ड रांची से हावड़ा और हावड़ा से रांची दोनों ओर से ट्रेन के समय निर्धारित करने पर विचार कर रहा है।

Related posts

बॉलीवुड के प्रसिद्ध गायक संगीतकार बप्पी लहरी के निधन पर सदर विधायक ने जताया गहरा शोक

jharkhandnews24

चंदन है इस देश की माटी – डॉ मनोज कुमार

jharkhandnews24

पूर्व विधायक और खातियानी पार्टी के नेता अमित महतो ने किया सरेंडर, कोर्ट ने भेजा जेल

jharkhandnews24

हूल दिवस पर सिद्धू कान्हू का सपना पूरा करने का नेताओं ने लिया संकल्प

jharkhandnews24

BJP ने राम मंदिर बनाया और लोकतंत्र का मंदिर भी

jharkhandnews24

नीति आयोग की टीम का झारखंड दौरा, 12 जुलाई को प्रोजेक्ट भवन में होगी बैठक

jharkhandnews24

Leave a Comment