May 7, 2024
Jharkhand News24
Other

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की और से भारत सेवा श्रम संघ के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

Advertisement

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन की और से भारत सेवा श्रम संघ के बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री वितरित

 

Advertisement

 

पोटका/पूर्वी सिंहभूम/झारखण्ड

 

 

 

सुरेश कुमार महापात्र की रिपोर्ट

 

 

अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन संस्था द्वारा भारत सेवाश्रम संघ के चार सौ बच्चों के बीच शिक्षा सामग्री का वितरण किया गया। ज्ञात रहे पोटका प्रखंड में हाल ही में अपनी सेवा की शुरुआत करने वाली संस्था अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन के द्वारा बहत कम समय में ही अपनी सामाजिक उत्तर दायित्व पर बढ़ चढ़ कर काम कर रही है। प्रखंड के तुड़ी, पावरू एवं पोटका मध्य विद्यालय में शिक्षा से संबंधित इनकी विशेष कार्यक्रम चल रही है। सामाजिक उत्तर दायित्व के दायरे को बढ़ाते हुए आज इनके द्वारा पोटका प्रखंड के भारत सेवाश्रम संघ द्वारा संचालित दाबांकी एवं सबर नगर शाखा के दोनों विद्यालयों में मिलाकर कुल चारसौ शिक्षा रत बच्चों को शिक्षा की सामग्री वितरण कि गई। जिसमें दाबांकी में 250 बच्चे एवं सबर नगर में 150 बच्चियां जो प्रथम से पंचम वर्ग तक के हैं।

इन बच्चों को — मैथ वर्क बुक, पेंसिल, पेन, मिटाने वाला रबर, शर्पेनार, ड्रॉइंग बुक, स्केल, कॉलर पेन आदि चीजें वितरण कि गई।

उक्त वितरण कार्यक्रम में उपस्थित संस्था के जिला समन्वयक प्रतीक शर्मा द्वारा कहा गया की हमारी संस्था देश के 25 राज्यों में सरकार द्वारा मिलने वाली विभिन्न जन सुविधाओं से जनता को अवगत करवाने एवं अच्छादित करने के दृढ़ संकल्पित होकर काम कर रही है। पोटका में हमारी संस्था छोटे छोटे बच्चों को “लर्निंग बाई ड्रॉइंग” के माध्यम से बेहतर शिक्षा की दिशा में काम कर रही है आज उसी के उद्देश्य से यंहा यह कार्यक्रम रखी गई थी। कार्यक्रम में विशेष रूप से आमंत्रित पूर्व जिला पार्षद करुणा मय मंडल ने कहा अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा शिक्षा की दिशा में बढ़ाए गए कदम सराहनीय है। संस्था जनहित में अच्छे अच्छे काम करे हमारी शुभ कामना उनकी साथ है। भारत सेवाश्रम संघ के संचालक रबीन महाराज सबका स्वागत एवं संस्था का साधुवाद किए।

कार्यक्रम में संस्था के सदस्य डोबो चाकिया का सारहनीय योगदान रहा।

आज के कार्यक्रम में संस्था के समन्वयक प्रतीक मिश्रा, विवेक कुमार,निर्मला कुमारी, डोबो चकिया, भृगुराम भकत, यमुना सिंह, मदन बास्के, मुनीराम बास्के, पी.एल.वी. चयन कुमार मंडल, छाकु माझी, आश्रम के सर्वश्री रोबिन महाराज एवं विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका गण आदि उपस्थित थे।

Related posts

शिक्षक दिवस के शुभ अवसर पर प्लस टू उत्क्रमित उच्च विद्यालय चाकड़ी में भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

hansraj

झारखंड साहित्य परिषद का मासिक गोष्ठी नुआग्राम में हुआ सम्पन्न

hansraj

प्रखंड विकास पदाधिकारी ने पूजा पंडालों का किया निरीक्षण दिए कई दिशा निर्देश

hansraj

गुरवा कर्मकार के घर में लगी आग,कागजात के साथ सारा सामान जलकर खाक

hansraj

कल्पना सोरेन ने जेल में की हेमंत से मुलाकात, कहा 18 साल में पहली बार जन्मदिन पर साथ नहीं हैं पति

jharkhandnews24

चुगलामो में श्री शतचंडी सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का वार्षिक उत्सव को लेकर कलशयात्रा निकाली गई

reporter

Leave a Comment