May 19, 2024
Jharkhand News24
Other

चुगलामो में श्री शतचंडी सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का वार्षिक उत्सव को लेकर कलशयात्रा निकाली गई

Advertisement

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम चुगलामो में श्री शतचंडी सह हनुमंत प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का वार्षिक उत्सव को लेकर कलशयात्रा निकाला गया। जिसमें गांव की 551 महिलाओं एवं कन्याओं ने कलश लेकर पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते उत्तरवाहिनी सिमरिया नदी से जल लेकर यज्ञस्थल पर पहुंचकर स्थापित किया। जलयात्रा में बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रमुख रेणू देवी, उपप्रमुख सूरजी देवी, बीस सूत्री अध्यक्ष प्रदीप प्रसाद, मुखिया फूलवंती देवी, पंसस अनिता देवी शामिल हुईं। रविवार से शुरू हुआ पांच दिवसीय महायज्ञ 6 अप्रैल तक चलेगा। यज्ञ को लेकर हो रहे पूजा-पाठ और धार्मिक गीत से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि उमेश चौधरी, उपप्रमुख प्रतिनिधि उत्तिम महतो, मनोहर चौधरी, मनोज चौधरी, रविकांत चौधरी, रामेश्वर महतो, राकेश कुमार, विजय पासवान, नकुल चौधरी, दुलारचंद चौधरी, मुकेश रविदास, सत्यनारायण चौधरी सहित भारी संख्या में लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

चाकड़ी उत्क्रमित उच्च विद्यालय के छात्रों ने किया सेक्षाणिक भ्रमण

hansraj

टाटा स्टील फाउंडेशन की और से काती खेल प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

hansraj

reporter

विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर आज पर्वत विहार पार्क, जामताड़ा में वन प्रमंडल जामताड़ा के सौजन्य से आयोजित कार्यक्रम संपन्न उपायुक्त फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक श्री मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास एवं अनुमंडल पदाधिकारी श्री संजय पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया कार्यक्रम का शुभारंभ इस वर्ष की थीम “वन एवं स्वास्थ्य (फॉरेस्ट एंड हेल्थ)” पर मनाया गया कार्यक्रम पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली को अपनाएं – उपायुक्त आज दिनांक 21.03.2023 को विश्व वानिकी दिवस के अवसर पर पर्वत विहार पार्क जामताड़ा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी, फ़ैज़ अक अहमद मुमताज (भा०प्र०से०), पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी (भा०पु०से०), वन प्रमंडल पदाधिकारी बनकर अजिंक्य देवीदास एवं अनुमंडल पदाधिकारी संजय पांडेय द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इससे पूर्व सभी अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित किया गया।सभी के सामूहिक प्रयास से ही पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा – उपायुक्त वन हमारे बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन, इनका संरक्षण एवं संवर्धन में सभी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें उपायुक्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि आज के समय में वन का क्या महत्व है इसे बताने की आवश्यकता नहीं है। हम सभी अपने अस्तित्व के लिए जंगलों पर निर्भर हैं। वन सभी जीव-जंतुओं का आवास स्थान और भोजन का जरिया है तथा इसी से हमारा जीवन है। उन्होंने कहा कि आधुनिकता और विकास के नाम पर वनों की अत्यधिक कटाई और उसके अनुरूप पौधे नहीं लगाने के कारण पूरे विश्व में पर्यावरण संकट गहराया हुआ है। जिसका परिणाम यह है कि समय पर बारिश नहीं होती है, गर्मी अत्यधिक पड़ती है। मौसम अनियमित हो गए हैं जिसका दुष्परिणाम हमारे स्वास्थ्य पर भी हो रहा है। जैसा कि इस वर्ष का थीम भी वन एवं स्वास्थ्य रखा गया है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण संकट से बचने के लिए हमें प्रकृति अनुकूल जीवन शैली को अपनाना आवश्यक हो गया है साथ ही कहा कि सरकार एवं वन विभाग के द्वारा पर्यावरण संरक्षण हेतु कई कार्यक्रम किए जा रहे हैं लेकिन सिर्फ सरकार एवं प्रशासन के प्रयास यह सफल नहीं होगा, जब तक कि आमलोग वन एवं पर्यावरण के महत्व को नहीं समझेंगे। इसमें सभी की सहभागिता बेहद जरूरी है। उन्होंने अपील किया कि वन को बचाने, अधिक से अधिक पेड़ लगाने, पर्यावरण अनुकूल जिंदगी जीने, पशु पक्षी अन्य जीवों को उचित प्रश्रय देने सहित कई प्रयास करने की आवश्यकता है। वन हमें हमारे स्वास्थ्य के लिए बहुत कुछ देते हैं। वे पानी को शुद्ध करते हैं, हवा को साफ करते हैं, जलवायु परिवर्तन से लड़ने के लिए कार्बन अवशोषित करते हैं, भोजन और जीवन रक्षक दवाएं प्रदान करते हैं, और हमारी स्वास्थ्य में सुधार करते हैं। इस बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा करना हम पर ही निर्भर है। यह हमारी जिम्मेवारी है हम इसका संरक्षण एवं संवर्धन करें। पेड़ पौधे से हमें प्राणवायु मिलती है – पुलिस अधीक्षक वहीं पुलिस अधीक्षक ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व में वनों के महत्व को कम करके नहीं आंका जा सकता। अपने अस्तित्व के लिए सभी जंगलों पर निर्भर हैं। पेड़ पौधे से हमे प्राणवायु मिलती है, लेकिन बढ़ती जनसंख्या एवं विकास के नाम पर प्रतिदिन वनों की कटाई की जा रही है जो भविष्य के लिए खतरे का संकेत है। उन्होंने कहा कि वनों के महत्त्व को उजागर करने और इनके प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए ही प्रतिवर्ष विश्व वानिकी दिवस के रूप में मनाया जाता है। लेकिन इसे सिर्फ मनाने से नहीं बल्कि असल मूल्य में जागरूक होकर वनों की सुरक्षा एवं संरक्षण करने से ही इस संकट से उबरा जा सकता है। पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को सभी लोग अपनाएं – वन प्रमंडल पदाधिकारी इस मौके पर वन प्रमंडल पदाधिकारी ने वन एवं पर्यावरण के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारत सरकार के द्वारा मिशन लाइफ शुरू किया गया है जिसके माध्यम से 7 श्रेणियों ऊर्जा की बचत, पानी की बचत, सिंगल यूज प्लास्टिक का कम से कम उपयोग, टिकाऊ खाद्य प्रणाली, अपशिष्ट में कमी, स्वस्थ जीवन शैली अपनाने सहित ई कचड़ा प्रबंधन के अंतर्गत 75 जीवनशैली क्रियाओं की सूची जारी किया गया है जिसके समुचित प्रयोग से जलवायु अनुकूल व्यवहार को बढ़ावा प्रदान करना उद्देश्य है। उन्होंने अपील किया कि पर्यावरण अनुकूल व्यवहार को सभी लोग अपनाएं। उपायुक्त ने जामताड़ा नेचर क्लब की रखीं नींव; लोगों की भागीदारी बढ़ाना इसका उद्देश्य कार्यक्रम के दौरान उपायुक्त द्वारा जामताड़ा नेचर क्लब की नींव रखी गई। जिसका मुख्य उद्देश्य लोगों की पर्यावरण के प्रति समुचित भागीदारी एवं जागरूकता का प्रसार करना है ताकि लोग इसके प्रति भलीभांति अवेयर हो सकें। उपायुक्त सही अन्य वरीय पदाधिकारियों ने किया पौधारोपण; पक्षियों के पानी पीने के लिए रखे पानी से भरे घड़े वहीं इस दौरान उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, वन प्रमंडल पदाधिकारी एवं अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा पौधारोपण कर एक सकारात्मक संदेश दिया गया। साथ ही पर्वत विहार में पक्षियों के लिए पानी की पर्याप्त व्यवस्था को लेकर पानी से घड़े भी रखे। इस मौके पर उपरोक्त के अलावा संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी तथा पर्यावरण प्रेमी आदि उपस्थित थे।

hansraj

डीडीसी ने चंदनकियारी के सियालजोरी रूर्बन कलस्टर का किया निरीक्षण

reporter

पोड़ा भालकी में सूंढीं समाज उत्थान समिति की वार्षिक आमसभा हुई आयोजित

hansraj

Leave a Comment