फिर से मोदी सरकार बनेगी, उत्साह चरम पर : टोनी जैन
संवाददाता : हजारीबाग
भारतीय जनता पार्टी हजारीबाग के वरिष्ठ कार्यकर्ता द्वारा बड़कागांव में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी मनीष जायसवाल के पक्ष में सघन दौरा किया गया। हजारीबाग के वरिष्ठ नेता टोनी जैन और उनके साथी ने बड़कागांव कंडाबेर के मंदिर में माता अष्टभुजी के दर्शन, पूजा अर्चना कर भाजपा तथा देश में मोदी सरकार की जीत की कामना की। वहां से विभिन्न गांव का दौरा प्रारंभ किया। सर्वप्रथम कंङाबेर ग्राम पत्राखुर्द, सीकरी, चमगढा परपेन, मोतिखर ,सांड चेपरवा, शिवाडीह, सोनपुरा, महुदी, सतबहिया, चयुइंगदाग आदि ग्रामों का दौरा कर नरेंद्र मोदी के योजना के बारे में ग्राम वासियों से चर्चा की।
जितने भी गांव के लोग उस योजना का लाभ उठा रहे हैं उसके बारे में जानकारी ली। आगामी 5 वर्षों में मोदी जी कौन-कौन से योजना देश हित और जनता के हित में आएगी। यह सभी बातों का ग्रामीणों के बीच चर्चा साझा की। कहा कि ग्रामीणों में अति उत्साह है फिर से हम लोग मोदी के अबकी बार 400 पर के नारे को आगे बढ़ाएंगे और मोदी जी की सरकार को बनाएंगे। कार्यक्रम में विशेष रूप से महिला मोर्चा की टीम से लीलावती देवी, ज्योत्सना देवी, पूनम मिश्रा, हजारीबाग से सोनू गुप्ता, शेखर गुप्ता, बड़कागांव से सुमन गिरी और जितेंद्र गुप्ता आदि उपस्थित रहे।