दनुआ घाटी में सड़क दुर्घटना, चालक की मौत
होनी थी बहन की शादी, घर में पसरा मातम
झारखंड न्यूज 24 चौपारण
जीटी रोड के दनुआ घाटी में सोमवार रात्रि को एक कन्टेनर दुर्घटना ग्रस्त हो गई। दुर्घटना में कन्टेनर निचे खाई मे जा गिरी जिससे चालक विवेक कुमार 28 वर्ष पिता मान सिंह, मैनपुरी उत्तर प्रदेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गई। जबकि खालाशी सचिन कुमार पिता अशोक कुमार बुरी तरह घायल है। घायल का इलाज सिएचसी चौपारण मे चल रहा है वहीं मृतक विवेक कुमार का शव पोस्टमार्टम के लिये हज़ारीबाग आपदा एम्बुलेंस चालक शक्ति के द्वारा पहुंचाया गया।
दनुआ घाटी में मौत का तांडव आम बात हो गई है। आज तक मौत के तांडव पर अंकुश नही लग सका। बीते वर्षों में भी दनुआ घाटी में अनेक सड़क दुर्घटना हो चुकी है जो इस वर्ष भी लगातार जारी है। जानकारों का कहना है कि दनुआ घाटी में 24 घंटे में दो चार सड़क दुर्घटना आम बात हो गया है। प्रशासन द्वारा आज भी दनुआ घाटी ब्लैक स्पॉट से बाहर है। स्थानीय प्रशासन द्वारा किए जा रहे प्रयास के बाद भी दनुआ घाटी में दुर्घटना पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।