May 6, 2024
Jharkhand News24
देश 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- अर्थव्यवस्था में वह दे सकती हैं बड़ा योगदान

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- अर्थव्यवस्था में वह दे सकती हैं बड़ा योगदान

एजेंन्सी

नई दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।राष्ट्रपति मुर्मु ने मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय लगभग 1.85 लाख छात्र विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे हैं और उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि मद्रास विश्वविद्यालय लैंगिक समानता का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके अपने देश की प्रगति में निवेश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में अधिक योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 में स्थापित इस विश्वविद्यालय को भारत के सबसे पुराने आधुनिक विश्वविद्यालयों में से एक होने का गौरव प्राप्त है।

Advertisement

Related posts

गढ़वा में टंकी के निर्माण में लगे मजदूर की मौत: बांस की सीढ़ी टूटने से हादसा, 80 फीट नीचे गिरा, ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Admin

फर्जी पासपोर्ट घोटाला मामले में सीबीआई ने किया 50 ठिकानों पर छापेमारी

jharkhandnews24

नई दिल्ली घोषणापत्र को मिली मंजूरी, 125 देशों ने जताई सहमति

jharkhandnews24

अग्निपथ योजना वापस ले केंद्र सरकार : सुधीर मंगलेश

hansraj

लद्दाख बस हादसे में शहीद हुए हजारीबाग के जवान संदीप पाल के आवास पहुंचे उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

hansraj

पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्टर लगाने के मामले में 8 आरोपी गिरफ्तार

jharkhandnews24

Leave a Comment