Advertisement
नई दिल्ली घोषणापत्र को मिली मंजूरी, 125 देशों ने जताई सहमति
जयशंकर बोले- सतत और ग्रीन विकास पर दिया जा रहा है जोर
एजेंसी
नई दिल्ली
Advertisement
G20 समिट पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि नई दिल्ली घोषणा पत्र को मंजूर कर लिया गया है। 37 पेज के घोषणापत्र में यूक्रेन का चार बार जिक्र किया गया है। 125 देशों ने घोषणापत्र पर सहमति जताई है। उन्होंने कहा कि एक धरती, एक परिवार और एक भविष्य की थीम पर ही सम्मेलन में चर्चा की गई है। अफ्रीकी संघ को स्थाई सदस्यता दी गई है। विदेश मंत्री ने कहा, ”देश के 60 शहरों में G20 बैठकों का आयोजन किया गया है। उन्होंने कहा कि सदद विकास के लक्ष्यों को हासिल करने पर जोर दिया गया है। सतत और ग्रीन विकास पर जोर देने की कोशिश की गई है। डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर पर फोकस रखा गया है।