WhatsApp Group
Join Now
संजीव बेदिया ने निर्मल महतो की जयंती मनाई
बड़कागांव रितेश ठाकुर
झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य सह हजारीबाग जिला अध्यक्ष संजीव एवं हजारीबाग जिला युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पीयूष बेदिया ने पार्टी कार्यालय में झारखंड राज्य अलग आंदोलनकारी नेता स्वर्गीय निर्मल महतो की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर जन्मदिन मनाया।
संजीव बेदिया ने कहा निर्मल महतो झारखंड अलग राज्य में आंदोलनकारी नेता थे। निर्मल महतो झारखंड के महान क्रांतिकारी में से एक थे, जो बिना किसी पद के बिना किसी शक्ति पद के सिर्फ लोगों के हित में सोचते थे। हमेशा ग्रामीणों का आवाज बनकर लोंगो की समस्याओं को लेकर खड़ा रहना, अपने आप को गौरवशाली मानते थें। वहीं पीयूष बेदिया ने कहा कि निर्मल महतो हमेशा गरीबों की सेवा के लिए निरंतर तत्पर रहते थे।
