Ad image

झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर राकेश ठाकुर का हुआ सम्मान

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र प्राप्त करने पर राकेश ठाकुर का हुआ सम्मान

अंचल अधिकारी एवं निरीक्षक ने किया प्रमाण पत्र प्रदान

हजारीबाग

झारखंड सरकार द्वारा निर्गत चिन्हित झारखंड आंदोलनकारी प्रमाण पत्र सोमवार को जनता दल यूनाइटेड हजारीबाग के जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर को प्रदान किया गया। यह सम्मान सदर के अंचल अधिकारी एवं अंचल निरीक्षक द्वारा औपचारिक रूप से सौंपा गया। इस अवसर पर झारखंड आंदोलनकारी एवं जदयू हजारीबाग के वरिष्ठ नेता चंद्र मोहन पटेल, जदयू के प्रदेश सचिव एवं झारखंड आंदोलनकारी शाह, तथा झारखंड आंदोलनकारी अर्जुन कुमार मेहता उपस्थित थे। सभी नेताओं ने राकेश ठाकुर को अंगवस्त्र ओढ़ाकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम में मौजूद आंदोलनकारियों ने कहा कि झारखंड की स्थापना लंबी संघर्ष यात्रा के बाद संभव हो पाई है। उन्होंने एक स्वर में कहा कि हम लोगों ने झारखंड लड़ कर लिया, लेकिन झारखंड की वास्तविक प्रगति के लिए अभी भी लंबी लड़ाई लड़नी होगी। नेताओं ने उम्मीद जताई कि नई पीढ़ी आंदोलन की भावना को आगे बढ़ाते हुए राज्य के सर्वांगीण विकास में योगदान देगी।

Share This Article
Leave a Comment